फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat will host boys' football and table tennis, girls' Kabaddi games

Panipat News: लड़कों के फुटबाल व टेबल-टेनिस, लड़कियों के कबड्डी खेल की मेजबानी करेगा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Panipat will host boys' football and table tennis, girls' Kabaddi games
पानीपत। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सोमवार को शिक्षा विभाग और अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा विभाग ने प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पानीपत में आयोजित तीन दिवसीय 57वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में करीब 2500 खिलाड़ी जुटेंगे। खेलों का उद्घाटन समारोह डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों के खिलाड़ी पानीपत में पहुंचना शुरू हो चुके हैं। देर रात तक कई जिलों के खिलाड़ी पानीपत पहुंच चुके थे। विभाग ने खिलाड़ियों के संबंधित स्कूलों में ठहरने की समुचित व्यवस्था की है।राज्य स्तरीय खेलों में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां विभिन्न 30 खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं में पानीपत जिला लड़कों के कबड्डी, फुटबाल तथा टेबल-टेनिस तथा लड़कियाें के कबड्डी खेल की मेजबानी करेगा। एक से तीन सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस स्थानों पर होगी खेल प्रतियोगिताएं-
स्थान खेल का नाम

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल---- टेबल टेनिस अंडर-14, 17, 19 लड़के
राजकीय विद्यालय बुड़शाम----- कबड्डी अंडर-14 लड़के-लड़कियां
राजकीय विद्यालय सिवाह-----फुटबाल अंडर-14, 17, 19 लड़के
डीएवी पुलिस लाइन-----फुटबाल अंडर-14, 17, 19 लड़के
--------------



01 से 03 सितंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल :

रोहतक : मुक्केबाजी (अंडर 17 व 19, लड़कियां), स्केटिंग (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां), सॉफ्टबॉल (अंडर 19, लड़के)

कैथल : जूडो (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), हैंडबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), क्रिकेट (अंडर 17 व 19, लड़कियां)

अंबाला : तैराकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), जिम्नास्टिक (अंडर 14, 17 व 19, लड़के- लड़कियां)

पानीपत : टेबल टेनिस (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), कबड्डी (अंडर 14, लड़के- लड़कियां), फुटबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)
-----------

लड़के व लड़कियों के अलग-अलग होंगे मुकाबले

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के वर्ग में अलग-अलग मुकाबले होंगे। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग जिलों को मेजबानी दी गई है। प्रतियोगिता के लिए 30 खेलाें को शामिल किया गया है। 23 दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय खेलों में खिलाड़ी भाग लेते हुए अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



वर्जन-

खंड व जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। अब एक सितंबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसमें जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed