फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, water tank, death, railway coloney

पानी की टंकी से गिरकर मौत

Tue, 03 Jun 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 03 Jun 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
panipat, water tank, death, railway coloney
पानीपत रेलवे कालोनी में डिस्पेंसरी के पास स्थित पानी की टंकी से गिरकर रेलवे कर्मचारी के बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया। रेलवे कॉलोनी निवासी रामबली ट्रालीमैन के पद पर कार्यरत था तथा उसकी किसी हादसे में मौत हो गई थी।

रामबली की जगह उसके दूसरे बेटे को रेलवे में नौकरी मिल गई थी। रामबली का बेटा बलदेव उर्फ टीटी (22) भी भाई के साथ स्टाफ में रह रहा था। टीटी रोज पानी की टंकी पर चढ़कर सोता था।
विज्ञापन


वह इस बारे में किसी की नहीं सुनता था। कॉलोनीवासी इस बारे में कई बार जीआरपी को भी शिकायत कर चुके थे। जीआरपी भी कई बार उसे टंकी से उतार चुकी थी।

सोमवार रात भी टीटी टंकी पर सोने के लिए चढ़ गया था। सुबह उठकर कालोनीवासियों ने देखा तो टीटी का शव टंकी के पास ही नीचे पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के पास ही सरिये का टुकड़ा भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सरिये को पकड़कर चढ़ने का प्रयास कर रहा होगा और सरिया टूटने के साथ ही वह भी सरिये समेत नीचे गिर गया।

रेलवे कर्मचारियों की माने तो वे कई बार टीटी को समझा चुके थे लेकिन कोई उसने किसी की नहीं मानी। घटना की सूचना मिलते सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed