{"_id":"58e53dd64f1c1b084a5b4692","slug":"panipat-train-yatri-bimar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, चीफ फॉर्मेंसी ने आने से किया इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, चीफ फॉर्मेंसी ने आने से किया इनकार
panipat beuro
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पूना से जम्मू जा रही झेलम एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली डिविजन के मेमो भेजने के बाद भी चीफ फार्मेसी ने यात्री का इलाज नहीं किया। उन्होंने देर रात रेलवे स्टेशन पर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने रात को मैसेज आने पर यात्री का इलाज करवाया और गाड़ी को रवाना किया।
अहमदाबाद निवासी मनजीत की मंगलवार को देर रात 11077 झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में हालात बिगड़ गई। यात्री झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस-4 की सीट नंबर 69 पर सफर कर रहा था। दिल्ली से ट्रेन निकलने के बाद ही अचानक उल्टियां शुरू हो गईं। हालात ज्यादा बिगड़ने पर दिल्ली डिविजन के अधिकारियों ने फोन पर पानीपत के स्टेशन मास्टर को यात्री को अटेंड करने के लिए कहा। स्टेशन मास्टर ने रेलवे स्टेशन के चीफ फार्मेसी अजय कुमार को मेमो भेजा, लेकिन उन्होंने रात को आने से मना कर दिया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे झेलम एक्सप्रेस पानीपत आई तो स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने यात्री को संभाला और दवा दिलवाकर रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यात्री मनजीत निवासी अहमदाबाद का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष थी। वह 11077 झेलम एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मूतवी जा रहा था।
यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे स्टेशन पर यात्री को अटेंड कर कुछ दवाइयां देकर गाड़ी को रवाना गया। चीफ फार्मेसी को सूचना दी थी, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। मैंने मौके पर आकर यात्री को संभाला। मुझ से इस बारे फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं मांगी है। रिपोर्ट मांगी जाती है तो इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
धीरज कूपर, एसएस, रेलवे स्टेशन पानीपत।
रात को एक यात्री की तबीयत बिगड़ने का एक मेमो मिला था, लेकिन रेलवे अस्पताल में वे सिर्फ चीफ फार्मेसी हैं न कि डॉक्टर। यात्री को देखने का कार्य डॉक्टर का होता है। यह काम चीफ फार्मेसी नहीं कर सकता। इसलिए मैंने आने से मना किया।
अजय शर्मा, चीफ फार्मेसी, रेलवे स्टेशन पानीपत।