फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat tops the state in resolving public problems

Panipat News: जन समस्या निस्तारण में पानीपत प्रदेश में अव्वल

Sat, 09 Aug 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Panipat tops the state in resolving public problems
पानीपत। जनता समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के निस्तारण में पानीपत प्रदेश में अव्वल आया है।
विज्ञापन

जिला में शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत 96.4 है। अब तक 20951 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 17824 का निस्तारण हो चुका है। मजबूत कारणों से 1633 शिकायतें रद्द की गईं। जबकि 504 शिकायतें दोबारा खोली गई हैं।
वर्तमान में 338 शिकायतें लंबित हैं। जिन पर गंभीरता से कार्य हो रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लंबित मामलों में पात्रता पूरी न होना, न्यायालय में विचाराधीन विवाद, व परिवार पहचान पत्र से जुड़े मानदंड पूरे न होने जैसी वजह प्रमुख हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों पर तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला अन्य जिलों से बहुत आगे है व अब तक 96.4 प्रतिशत शिकायतों का निदान किया गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे और गंभीरता से कार्य करें और जिन विभागों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है उन पर तीव्रता से कार्य करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम मनदीप, अतिरिक्त निगम आयुक्त विवेक चौधरी, सीईओ डाॅ. किरण, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed