फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat tops the state in registering for Mission Buniyad

Panipat News: मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण करने में पानीपत प्रदेश में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Panipat tops the state in registering for Mission Buniyad
पानीपत। शिक्षा विभाग का मिशन बुनियाद कार्यक्रम राजकीय स्कूल के बच्चों के लिए सार्थक साबित हो रहा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। हाल में भी सत्र 2025-27 को लेकर आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद व सुपर-100 में ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए प्रदेश में खंड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में यह अभियान अपेक्षाकृत काफी सफल रहा है। जिले में अब तक मिशन बुनियाद में 6030 विद्यार्थी जबकि सुपर-100 के लिए 3831 विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा प्रदेश में अव्वल स्थान पर बने हुए हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष विद्यार्थियों ने उपरोक्त कार्यक्रम के लिए विशेष रूचि दिखाई है। मिशन बुनियाद में गत वर्ष के मुकाबले इस बार अब तक 2351 अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। गत वर्ष जिले में 3679 विद्यार्थियों ने बुनियाद के लिए पंजीकरण करवाया था। अभी तक प्रदेश भर से मिशन बुनियाद के लिए 63 हजार 567 बच्चों ने आवेदन किए हैं। इनमें 6030 आवेदन के साथ पानीपत जिला अव्वल है। वहीं, सुपर-100 के लिए 3831 बच्चों ने आवेदन किए हैं जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


बुनियाद व सुपर-100 के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा आवेदन को लेकर खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम तक आयोजित किए जा रहे हैं। जहां बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पानीपत जिले में चार खंडों समालखा, इसराना, मडलौडा व बापौली में सेमिनार आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया है। पानीपत खंड में बुधवार को जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


60 प्रतिशत पास का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प संस्थान द्वारा कोचिंग प्रदान की जा रही है। वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी, जिन्होंने 7वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है। उनका पंजीकरण करवाना अनिवार्य है जबकि 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त वाले बच्चों के लिए पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा। पंजीकरण के बाद बच्चे लेवल-1 की खंड स्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे।




रजिस्ट्रेशन को लेकर किया जा रहा जागरूक : संदीप
- मिशन बुनियाद को लेकर विद्यार्थी 22 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण को लेकर स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। खंड स्तर पर सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम शुरुआती तौर पर बच्चों की नींव को मजबूत करने वाला है। पंजीकरण करवाने में पानीपत जिला प्रदेश में अव्वल बना हुआ है। जिले में पानीपत, बापौली, समालखा, मडलौडा व इसराना में मिशन बुनियाद के तहत केंद्र संचालित हैं जहां करीब 250 विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।



मिशन बुनियाद में पंजीकरण की जिलावार स्थिति-
जिला गत वर्ष पंजीकरण इस वर्ष पंजीकरण पंजीकरण का अंतर
पानीपत 3679 5944 2265 अधिक
गुरुग्राम 4481 4283 198 कम
झज्जर 1754 1529 225 कम
सोनीपत 3421 3160 261 कम
नूह-मेवात 2731 2424 307 कम
चरखीदादरी 1796 1486 310 कम
महेंद्रगढ़ 2505 2050 455 कम
कुरुक्षेत्र 3488 3010 478 कम
पंचकुला 2926 2412 514 कम
रोहतक 1862 1330 532 कम
रेवाड़ी 2486 1940 546 कम
भिवानी 3478 2798 680 कम
हिसार 4225 3519 706 कम
करनाल 3709 2957 752 कम
यमुनानगर 2863 1988 875 कम
पलवल 2537 1592 945 कम
जींद 4262 3210 1052 कम
फतेहाबाद 3528 2475 1053 कम
अंबाला 4213 3126 1087 कम
फरीदाबाद 2635 1476 1159 कम
कैथल 4880 3552 1328 कम
सिरसा 5604 3936 1668 कम
कुल 73063 60197 12866 कम

नोट- उपरोक्त आंकड़े सोमवार शाम तक के हैं।


सुपर-100 में आवेदन करने वाले टाॅप-4 जिले
जिला पंजीकरण
पानीपत 3831
गुरुग्राम 2871
हिसार 2659
सिरसा 2486
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed