{"_id":"64bc3fd0cc5ebb4bc40ae95c","slug":"panipat-tops-in-state-with-345-applications-in-inspire-award-panipat-news-c-244-1-sknl1016-2917-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंस्पायर अवार्ड में 345 आवेदन के साथ पानीपत प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंस्पायर अवार्ड में 345 आवेदन के साथ पानीपत प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
पानीपत। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तनों के नए आइडिया ऑनलाइन मांगे हैं। योजना के लिए इस बार जिले के विद्यार्थियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। योजना में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम तक जिले के 100 स्कूलों से 345 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
इसी क्रम में सोनीपत करीब 324 आवेदन के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। योजना में शामिल होने में कैथल, यमुनानगर और मेवात के विद्यार्थियों ने कम रूचि दिखाई है। उक्त जिलों से करीब 15-15 आवेदन ही किए गए हैं। जिले से अब तक 100 स्कूलों में से 99 राजकीय और इसराना के एक निजी स्कूल ने ही योजना में दिलचस्पी दिखाई है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का एक इंस्पायरिंग आइडिया उसकी जिंदगी में बदलाव ला सकता है। इससे जहां देश में उनका नाम होगा, वहीं आजीवन कमाई भी हो सकती है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय मंच मिलेगा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक स्कूल तीन से पांच आइडिया 31 अगस्त तक ऑनलाइन भेज सकता है। आइडिया का चयन उसकी नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
सरकार खाते में देगी 10 हजार रुपये
चयनित विद्यार्थी को माडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए 1 0 हजार रुपये नए माडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद आइडिया का चयन होने पर यदि उसे पेटेंट करा दिया जाता है तो उस पर जब तक कार्य किया जाएगा, तब तक उसकी कमाई का कुछ प्रतिशत भी विद्यार्थी को दिया जाएगा। योजना के तहत छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी किसी भी भाषा में आवेदन अपने स्कूल में जमा करा सकते हैं। श्रेष्ठ 60 आइडिया का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। राष्ट्रपति से इनको सम्मानित किया जाएगा।
वर्जन-
प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलता है राष्ट्रीय मंच
इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। यह अवार्ड विद्यार्थियों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचारी प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है। इसमें पुरस्कार तो मिलता ही है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के माॅडल को आइआइटी व एनटीए संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाया जाता है। योजना के माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच मिलता है। इससे युवाओं में विज्ञान के प्रति कार्य, वैज्ञानिक शोध और विज्ञान सीखने की ललक का विकास होता है।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।