फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, tol,plaza, cash no

नेशनल हाईवे पर टोल रात 12 से शुरू, पे-टीएम व एटीएम से ही भुगतान

Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार आधी रात से टोल लेना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर दो सौ रुपये से नीचे की ट्रांजेक्शन पर पुरानी करेंसी का पांच सौ का नोट स्वीकार नहीं किया गया। जिसके चलते जीटी रोड स्थित टोल पर वाहनों की कुछ दिक्कत रही और वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं टोल प्रबंधन ने छोटी करेंसी देने या फिर पे-टीएम, एटीएम, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से ही पेमेंट करने की हिदायत दी।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नोटबंदी के चलते टोल दरों की छूट शुक्रवार को समाप्त हो गई। पानीपत में जीटी रोड व पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर दो टोल हैं। दोनों टोल की प्रबंधन ने शुक्रवार शाम को ही तैयारी कर ली और माइक से वाहन चालक को अनाउंस करते रहे। रात को करीब 11 बजे ही सब कर्मी अपनी-अपनी डयूटी पर तैनात हो गए और 12 बजते ही वाहन से सामान्य दिनों की तरह टोल लेना शुरू कर दिया। जीटी रोड स्थित टोल की दर कम होने व वाहन चालकों द्वारा पांच सौ या एक हजार का नोट देने पर कुछ ही देर में वाहनों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


वाहन चालकों ने पांच सौ पर ही टोल की ट्रांजेक्शन करने की कही, लेकिन टोल प्रबंधन द्वारा दो सौ रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन पर ही पांच सौ रुपये का नोट लेने की कही। कई वाहन चालक टोल कर्मियों से उलझते भी नजर आए। यहीं स्थित पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर स्थित टोल पर देखी गई। यहां पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित टोल की दर अन्य टोल की अपेक्षा बहुत कम हैं। यहां से सबसे बड़ी टोल दर 85 रुपये है। ऐसे में पांच सौ व एक हजार का नोट स्वीकार नहीं किया जाएगा।  वाहन चालक छोटा कैश न होने पर पे-टीएम या फिर एटीएम से अपना टोल दे सकता है।

सुरजीत सिंह, ऑप्रेशन मैनेजर, एलएनटी पानीपत।

रोहतक पानीपत टोल वे पर दो सौ रुपये या इससे अधिक की ट्रांजेक्शन पर ही पांच सौ का नोट लिया जाएगा। इससे नीचे की ट्रांजेक्शन पर पे-टीएम, एटीएम, डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड पर ही ट्रांजेक्शन किया जाएगा। वाहन चालकों को इसकी पहले से ही हिदायत दे दी गई है।
दिनेश छौक्कर, सहायक प्रबंधक, रोहतक-पानीपत टोल-वे पानीपत।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed