फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, theaf,police

अंधेरा होते ही चोर चुस्त और पुलिस हो जाती है सुस्त

Sun, 12 Feb 2017 11:50 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Sun, 12 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
panipat,  theaf,police
g - फोटो : amar ujala,panipat
जिले में पुलिस और चोरों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। चोर जहां लगातार चोरी कर गायब हो रहे हैं, वहीं पुलिस की चौकसी लचर साबित हो रही है। रात का अंधेरा होते ही शहर से पुलिस की सुरक्षा पीछे हट जाती है और चोर सक्रिय हो जाते हैं। पिछले 30 दिनों का आकलन करें तो चारों द्वारा करीब 17 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। यानी हर दूसरे दिन एक मकान या दुकान में चोरी की गई। इसके अलावा बैंक खातों से पैसे निकालने वाले जालसाज भी पीछे नहीं रहे, जिन्हें ट्रेस करने में पुलिस नाकाम  रही है। दुकानदारों का कहना है कि आजकल पुलिस का काम महज केस दर्ज करने तक सिमट गया है। यही कारण है कि चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


दहशत में दुकानदार
चोरों द्वारा दुकानों को निशाना बनाने की वारदात से अन्य दुकानदार दहशत में हैं। हालांकि ज्यादातर दुकानदारों ने मिलकर अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त किए हुए हैं, फिर भी दुकानदार अपनी दुकानों को लेकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस रात को क्षेत्र में गश्त नहीं करती। अगर पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दे तो चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन


कैमरे में दिखने के बाद भी जांच नहीं बढ़ी आगे
पुलिस के सामने चोरी कई वारदातें ऐसी आई हैं, जिनमें चोरी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

लोग बोले चोरों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
शहरवासी और दुकानदारों में चोरी की वारदातों को ट्रेस करने में पुलिस के प्रति रोष है। मदन साइकिल शोरूम के संचालक राजू आनंद ने बताया कि उसके शोरूम में पिछले सप्ताह ही चोरी हुई थी। पुलिस ने इसमें मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक चोर ट्रेस नहीं हो पाया है। इसी तरह चौधरी मेडिकल स्टोर के संचालक सुधीर ने बताया कि पुलिस चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं कर पाती। कई बार तो शिकायतकर्ता शिकायत देकर खुद को ठगा सा महसूस करता है। मैंने तो पुलिस को इन सबके चलते शिकायत तक नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वारदातें घटित हुई
-07 जनवरी : जीटी रोड स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ गल्ले से नकदी और अन्य सामान चोरी।
-08 जनवरी : चौधरी मेडिकल स्टोर के साथ लगते मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ चोरी का प्रयास किया गया। लोगों के जाग जाने पर अपराधी भाग गया।
-09 जनवरी : यार्न मार्केट में शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी के कार्यालय सहित छह दुकानों के शटर तोड़े।
-09 जनवरी : बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय सोनऱ्ीपत के गांव बरौदा निवासी सुभाष का पर्स चोरी किया।
-12 जनवरी : सेक्टर 11 निवासी बलदेव खुराना के घर में घुसकर लूट का प्रयास किया गया। इन बदमाशों का भी पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है।
-01 फरवरी : गांव राक्सेड़ा में सूने मकान से छह हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी।
-03 फरवरी : समालखा की मयूर विहार स्थित मकान से 86 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी।
-05 फरवरी : नागपाल कॉलोनी में चोरों ने घर में घुसकर तीन मोबाइल और 600 रुपयों की चारी।
-07 फरवरी : किशनपुरा में फेडेक्स कोरियर का दरवाजा तोड़ 1.73 लाख रुपये की नकदी और 8 पार्सल, एलसीडी और सीपीयू चोरी।
-07 फरवरी : इंसार बाजार स्थित मदन साइकिल के शोरूम से ताले काट लैपटॉप 40 हजार रुपये चोरी।
-07 फरवरी : फ्लोरा चौक स्थित संदीप किरयाणा से शटर के कुंडे उखाड़ छह हजार रुपये, एलईडी और अन्य सामान चोरी।

जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। दुकानदारों को चाहिए कि वे अपने यहां अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी लगवाएं, और अपने घर को सूना छोड़कर जाने से पहले अपने पड़ोसी व संबंधित पुलिस स्टेशन पर इसकी सूचना दें। पुलिस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है।
आत्मा राम, डीएसपी, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed