फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, taskar bhaga

सनौली थाने से हथकड़ी सहित भाग गोतस्कर

Wed, 11 Jan 2017 11:42 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 11 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
थाना सनौली से एक गोतस्कर का हथकड़ी समेत लॉकअप से फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव सनौली खुर्द में ग्रामीणों ने मंगलवार रात गोतस्करी के मामले में एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन बुधवार सुबह तस्कर थाने में नहीं मिला। चर्चा है कि तस्कर पुलिस कर्मचारियों को चकमा दे हथकड़ी सहित भाग गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी ऐसी किसी घटना से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों सनौली नाके से गोतस्करी का धंधा जोरों पर है। रोजाना गोतस्करों से गायों और बैलों को मुक्त कराया जा रहा है। गांव सनौली खुर्द में मंगलवार रात ग्रामीणों ने गोतस्करी के आरोप में एक युवक को काबू किया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुलिस के पहुंचने के बाद तस्कर को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस जीप में बैठाकर तस्कर को अपने साथ थाना ले गई थी।  बुधवार सुबह ग्रामीण थाने पहुंचे और तस्कर के बारे में पुलिस से पूछा तो कोई भी पुलिस कर्मचारी इस बारे में जवाब नहीं दे पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि तस्कर रात को ही पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


सनौली थाना से गो-तस्कर का हथकड़ी सहित फरार होने जैसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर इस प्रकार का कोई मामला है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed