फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, tapmav me girawat ho rhi hai

अब हर रोज गिरेगा तापमान

Tue, 13 Dec 2016 11:48 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Tue, 13 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
panipat,  tapmav me girawat ho rhi hai
x - फोटो : amar ujala
मौसम के लगातार बदलने के साथ ठंड पड़नी शुरू हो गई और अब अगले छह दिन तक हर रोज न्यूनतम व अधिकतम तापमान लगातार नीचे गिरेगा। मौसम विशेषज्ञों ने इसके साफ संकेत दिए हैं। वहीं आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने के साथ हल्की हवा भी चलेगी। जिसके चलते दिन के समय भी ठंड महसूस होगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ही घनी धुंध गिरी। जिसके चलते लोगों को सामने कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद हल्की हवा शुरू हो गई और आसमान में हल्के बादल भी छा गए। लोगों को धुंध से तो कुछ राहत मिली, लेकिन ठंड लगातार बनी रही। दिन के समय तापमान भी गिर गया और शाम होते-होते तापमान फिर से कम होने लगा। लोग सामान्य दिनों की अपेक्षा शाम को कुछ पहले ही घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


कुछ इस तरह से घटेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले सात दिन तक तापमान लगातार गिरेगा। 14 दिसंबर का संभावित अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम घटकर नौ डिग्री पर आ जाएगा। 15 दिसंबर को अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान एक-एक डिग्री गिरेंगे। 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से घटकर आठ हो जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान वहीं पर ठहरा रहेगा। 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर सात डिग्री तक आ जाएगा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इससे दिन के वक्त भी ठंडक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में लगातार छाए रहेंगे हल्के बादल
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कई दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन के वक्त बादलों के छाने से सूर्यदेव भी पूरा समय दिखाई नहीं दे पाएंगे। जिसका असर अधिकतम तापमान भी पड़ेगा। अधिकतम तापमान घटते ही दिन के वक्त भी ठंड महसूस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed