{"_id":"57d1aeb84f1c1be90631965d","slug":"panipat-sulfer-gift-plant-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत को बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत को बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने मेक इन इंडिया की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए वीरवार को पानीपत की धरती पर बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशीला रखने के साथ ही देश के पहले किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने देश में छठा एनएफएल(नेशनल फर्टिलाइजर प्लांटं) स्थापित करने और इस तरह के दो हजार किसान सेवा केंद्र खोलने की घोषणा की। बेंटोनाइट सल्फर प्लांट अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड पानीपत में बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशीला रखने के बाद संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अनंत कुमार ने कहा कि बेंटोनाइट सल्फर प्लांट मुख्यत: बागवानी के लिए प्रयोग होता है। देश को इस वक्त 60 हजार मीट्रिक टन बेंटोनाइट सल्फर की आवश्यकता है, जबकि 20 हजार मीट्रिक टन की उत्पादन किया जा रहा है। किसानों की मांग को पूरा करने के लिए इसका आयात करना पड़ता है। पानीपत में बनने वाला प्लांट अगले साल तक बनाकर तैयार हो जाएगा। इस यूनिट में 25 हजार मीट्रिक टन बेंटोनाइट सल्फर का उत्पादन किया जाएगा।
पीएम विदेशों में देते हैं हरियाणा का उदाहरण
केंद्रीय मंत्री ने अपने 20 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 10 बार नाम लिया और उनकी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे में हरियाणा प्रदेश का जिक्र जरूर करते हैं। वे हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने और इसके बाद से बेटियों के आगे आने के बारे में बताना नहीं चूकते।