फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Son dies after car collides with father

Panipat: पिता के सामने कार की टक्कर से बेटे की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी, चालक पर मामला दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 10:58 PM IST
सार

बेटे की छह माह पहले शादी हुई थी, कार चालक पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Panipat: Son dies after car collides with father
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के मतलौडा में धर्मगढ़ गांव में सरपंच के पास नौकरी कर घर लौट रहे पिता के सामने बेटे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


हिसार के साहू गांव निवासी कबीरा ने बताया कि उसके चार बच्चे है। जिनमें दो बेटे और दो बेटी है। उसके बेटे राजेंद्र की छह माह पहले शादी हुई थी। वह अपने परिवार सहित अब पानीपत के धर्मगढ़ गांव में चौपाल में रहता है। वह गांव के सरपंच रविंद्र के पास मेहनत मजदूरी करता है। वह शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाकर अपने बेटे राजेंद्र संग घर लौट रहा था।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने बेटे को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। उसने हादसे के बाद सरपंच को फोन किया। सरपंच के साथ वह बेटे को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed