फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, SBI bank, reach, distric, cash

पानीपत एसबीआई बैंक से पहुंचाया तीन जिलों कैश

Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
panipat, SBI bank, reach, distric, cash
श्‍याम स‌िंह - फोटो : पानीपत
समालखा। सीपीएस श्याम सिंह राणा ने कहा कि नोटबंदी का फैसला जनता को समझ आ रहा है। इससे कालेधन के कुबेर बौखलाए हुए हैं। बेनामी संपत्ति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी क्या फैसला लेते हैं, ये उनके मन की बात है।
विज्ञापन


राणा सोमवार को सोनीपत जाने के दौरान जीटी रोड स्थित 29 डिग्री नॉर्थ ढाबे पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सीपीएस ने कहा कि देश के गरीब लोगों को समझ आ चुका है कि नोटबंदी का फैसला उनके हित में है। वे इसका समर्थन कर रहे हैं। बेनामी संपत्तियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में राणा ने कहा कि इस पर क्या होगा, अभी ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा को ठप करने को लेकर कहा कि पहले भी संसद ठप होती थी, लेकिन वे किसी मुद्दे या घोटाले आदि को लेकर होती थी। इस बार बिना किसी मुद्दे के विपक्ष ने संसद को ठप किया है। ये नेताओं के गिरते स्तर को दर्शाता है। राणा ने कहा कि नोटबंदी विश्व के कई देशों में हुई है। लेकिन, ये केवल हिंदुस्तान में ही सफल हुई है। जनता को इसका श्रेय जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में देश को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कहा कि उन्होंने दस वर्षों के अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। पहले अपने समय के घोटालों की जांच करवाने की बात करते रहे। अब जांच हो रही है तो उनको रोकने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed