फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, sarkar,satrak

जाटों-समिति की वार्ता को लेकर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां सतर्क

Sat, 11 Feb 2017 12:35 AM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Sat, 11 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
panipat,  sarkar,satrak
g - फोटो : amar ujala,panipat
सरकार व जाट नेताओं के बीच आरक्षण व उनकी मांगों के मुद्दे पर शनिवार को पानीपत में बैठक होगी। बैठक में सरकार द्वारा बनाई कमेटी के अलावा जाट नेता शामिल होंगे। सरकारी स्तर पर पानीपत में बैठक तय करने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सरगर्मी तेज हो गई हैं। पुलिस-प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।  डीसी व एसपी ने बैठक स्थल रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस का देर शाम को दौरा किया और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इन सबके बीच अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पानीपत में पहुंच गए और उन्होंने उग्रा खेड़ी स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर धरनारत लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पहुंचे यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार ने इस बार छेड़ने का काम किया गया तो वे पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल वह बैठक में सरकार का प्रपोजल देखना चाहते हैं कि उनकी मंशा क्या है? सरकार पहले भी तीन बार फैसले ले चुकी है लेकिन बाद में मुकर गई। जब तक उनकी सातों मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरने जारी रहेंगे। शनिवार को होने वाली बैठक के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हरियाणा के 19 जगहों पर चल रहे धरनों से 5-5 सदस्यों द्वारा रिफाइनरी के टाउनशिप में शनिवार 10 बजे से शुरू होगी। उन्होंने सभी सदस्यों को रिफाइनरी के गेट संख्या एक पर मौजूद रहने को कहा। यशपाल मलिक ने कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत तो करेंगे, लेकिन सरकार का एक दाना तक नहीं खाएंगे। वे बातचीत के बाद धरनास्थल पर आकर लोगों के साथ भोजन लेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में हवन के साथ धरना शुरू किया
वहीं शुक्रवार की सुबह स्टेडियम में धरने को हवन के साथ शुरू किया गया। प्रशासनिक अमले को भी सनौली-हरिद्वार रोड से दूर हटा दिया गया है। इसके साथ ही दंगा निरोधक वाहनों को किसी गुप्त स्थान पर खड़ा करवा दिया गया। पूरे मामले पर एसडीएम विवेक चौधरी, तहसील जिवेंद्र मलिक व डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन स्टेडियम के सामने सरकारी स्कूल में बैठकर नजर बनाए रहे। सनौली-हरिद्वार रोड पर गिने-चुने ही सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव एवं न्याय रथ यात्रा के संयोजक महेंद्र पूनिया ने कहा कि उन्हें आंखों से कम दिखाई देता है और शरीर सही तरह से काम नहीं करता। उनका यह हाल भाजपा की सरकार ने किया है। पिछले साल हुए आंदोलन को लेकर सरकार ने उन्हें सबसे ज्यादा टॉर्चर किया। हरियाणा से उठाकर उसको राजस्थान के जंगलों में बंधी बनाकर रखा। गांव पाथरी, चंदौली व राजा खेड़ी की तरफ से 21-21 सौ रुपये का चंदा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र डाहर को दिया गया। शुक्रवार को हवन सुबह 10 बजे आर्य समाज की मंडलीय द्वारा किया गया, जिसमें आर्य समाज के रणबीर आर्य, डॉ. नायाब व हवा सिंह मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने सनौली-हरिद्वार रोड पर धरना स्थल के दो होर्डिंग भी लगाए हैं। स्टेडियम में लाउड स्पीकर का भी प्रबंध किया।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया, समिति के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक, जिला अध्यक्ष सतबीर देशवाल, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, कांग्रेसी नेता दीपक खटखड़, इनेलो नेता सुबेदार प्रताप सिंह, एडवोकेट जगदीप घनघस, मनोज जौरासी, कंवर सिंह, सुरेश करहंस, सुखजिंद्र सिंह, बलजीत सिंह, ईश्वर वकील, धर्मबीर घनघस, डॉ. कर्ण सिंह मलिक, पालेराम, दिलावर, दया सिंह, रामकिशन, नरेश, मास्टर मामन व रणधीर नैन मौजूद रहे। शुक्रवार को विद्यानंद कालोनी के दलित समाज के मोहर सिंह ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी बिरादरी भी जाट समाज के साथ संघर्ष करती रहेगी।

19 के बाद मेरी भूख हड़ताल : महेंद्र
जाट संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव व न्याय रथ यात्रा के संयोजक महेंद्र पूनिया ने कहा कि यदि सरकार ने 19 फरवरी तक जाट समाज की मांगें नहीं मानी तो वह अगले दिन से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे और मांगे पूरी होने तक भूख हड़ताल को जारी रखेंगे।

शाम तक जारी रखा भंडारा
उग्रा खेड़ी की हरिजन चौपाल में रविदास जयंती को लेकर भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान हरिजन समाज के लोगों ने स्टेडियम में चल रहे धरने में प्रसाद बांटने के साथ-साथ भंडारा भी लगाया। शाम पांच बजे भंडारा चलता रहा।

एकता में पंचर न होने दें : धर्मपाल
संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल सिंह ने धरने को संबोधित किया और एकता के सूत्र में बंधे रहने की 36 बिरादरी से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यदि 36 बिरादरी के एकता में पंचर हो गया तो सारा भाईचारा बिखर जाएगा। धर्मपाल ने सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगवाए।


डीसी व एसपी ने गेस्ट हाउस में ली बैठक
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा सरकार व जाट नेताओं की बैठक को देखते हुए शुक्रवार देर शाम को ही रिफाइनरी स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचे। उन्होंने यहां पर देर रात को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि सरकार की ओर से गठित कमेटी के अधिकारी शनिवार शाम को स्काईलार्क रिसोर्ट में मीडिया से रूबरू होंगे जिसमें बैठक के फैसलों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed