फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, samalkha, Women, Librery

समालखा में प्रदेश की पहली ग्रामीण महिला लाइब्रेरी खुली

Thu, 08 May 2014 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 08 May 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
panipat, samalkha, Women, Librery
समालखा के वॉइस सामाजिक उत्थान सोसाइटी के तत्वावधान में गांव सिवाह में प्रदेश की प्रथम ग्रामीण अंचल की महिला लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही गांव चुलकाना और नामुंडा में भी पुस्तकालय खोले गए हैं। संस्था के अध्यक्ष जसबीर राठी ने बताया कि गांव सिवाह में महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रोत्थान पुस्तकालय खोला गया है, जो केवल महिलाओं के लिए है।

इस पुस्तकालय में महिलाओं से संबंधित पत्रिकाओं को वरीयता दी जाएगी। पुस्तकालय का संचालन सूबेदार रणबीर की देखरेख में मोनिका करेंगी। पुस्तकालय का उद्घाटन गांव की सबसे वृद्ध महिला राजो देवी के हाथों हुआ।
विज्ञापन


संस्था के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव चुलकाना में श्याम बाबा के नाम से पुस्तकालय की शुरुआत की है। पुस्तकालय का संचालन सतबीर छौक्कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय का उद्घाटन गांव के सबसे वृद्ध व्यक्ति चतर सिंह ने किया। पंडित सुरेश और सुरेंद्र पहलवान ने पुस्तकालय खोलने में विशेष भूमिका अदा की है।

गांव नामुंडा में संस्था की तरफ से पुस्तकालय की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन केदारनाथ के हाथों हुआ। इसके संचालन की जिम्मेवारी डॉ. पूर्ण सिंह ने अपने ऊपर ली है।

कर्मबीर शर्मा, कुलदीप चंद और कुलदीप शर्मा ने इस पुस्तकालय को खोलने में विशेष भूमिका अदा की है।

उन्होंने बताया कि इस तीनों पुस्तकालय में समाचार, पत्र, रोजगार समाचार पत्र राष्ट्रवादी पत्रिकाओं, कैरियर काउसिंल से संबंधित, कंपीटिशन एग्जॉम की तैयारी से संबंधित पुस्तकों को वरीयता दी जाएगी।


संस्था की आगामी योजना 40 गांवों में पुस्तकालय खोलने की है। उन्हाेंने कहा कि जो व्यक्ति अपने गांव में इन पुस्तकालयों का संचालन करने की जिम्मेवारी लेना चाहता है तो वे वह संस्था के समालखा कार्यालय में आकर इस संबंध में संपर्क  कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed