Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   70 units of blood were donated at a camp held at DAV School, Thermal.

Panipat News: डीएवी स्कूल थर्मल में शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
70 units of blood were donated at a camp held at DAV School, Thermal.
​​शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत : स्कूल
थर्मल। डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल में आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मानव सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सीआईएसएफ कमांडर मनोज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर और जवानों को प्रेरित करके किया। पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार के भाई महेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रधानाचार्या भव्या शर्मा ने रक्तदान को महादान बताया। रेडक्रॉस सोसायटी की डॉ. पूजा सिंघल की टीम के सहयोग से हुए इस शिविर में 80 पंजीकरण हुए और 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान 49 वर्षीय सुखविंदर सिंह ने 70वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। शिविर में अभियंता सुखविंदर, सुमित, समाजसेवी कृष्णगोपाल सेठी, सरपंच सोनू, सरपंच पिता रामकिशन, ज्योत्सना गर्ग व सुरेश कक्कड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed