फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat reached green zone from yellow in sending ideas

Panipat News: आइडिया भेजने में येलो से ग्रीन जोन में पहुंचा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Panipat reached green zone from yellow in sending ideas
पानीपत। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अपने आइडियाज भेजने के मामले में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रूचि दिखाने लगे हैं। जिले से रविवार शाम तक कुल लक्ष्य का 58.96 फीसदी अर्थात 737 विद्यार्थी अपने आइडियाज भेज चुके हैं जबकि जिले को 1250 आइडियाज का लक्ष्य मिला है। इसी के साथ पानीपत जिला येलो जोन से ग्रीन जोन में पहुंच चुका है। करीब 10 दिन पहले 344 आइडियाज के साथ पानीपत जिला येलो जोन में शामिल था।
विज्ञापन

कम आवेदन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इस पर मंथन किया था और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए अपने अधीनस्थ स्कूलों में आवेदन बढ़ाने पर जोर दिया था। शिक्षा अधिकारियों की बैठक रंग लाई और आइडियाज भेजने में गति आई है। संभावना जताई जा रही है कि निर्धारित समय से पहले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताा कि युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग इंस्पायर अवार्ड की शुरूआत की है। इसके तहत देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों के नए यूनिक आइडिया ऑनलाइन मांगे गए हैं। इस प्रतिस्पार्धा में 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। विभाग ने जिले के हर खंड को 250 आवेदन करने का लक्ष्य दिया है। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों को इस योजना में 15 सितंबर तक आवेदन करने हैं। इस योजना के तहत निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। श्रेष्ठ 60 आइडिया का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं।





ग्रीन जोन में शामिल जिले- आंकड़े शनिवार दोपहर तक-
जिला नामांकन प्रतिशत लक्ष्य

महेंद्रगढ़ 1026 82.0 1250

मेवात 995 79.6 1250
कुरुक्षेत्र 934 74.7 1250

गुरुग्राम 724 72.4 1000
फरीदाबाद 344 68.8 500
फतेहाबाद 838 55.8 1500
पानीपत 688 55.0 1250
चरखीदादरी 405 54.0 750


येलो जोन में शामिल जिले-
जिला नामांकन प्रतिशत लक्ष्य
कैथल 740 49:3 1500

पंचकुला 473 47.3 1000
हिसार 1034 45.9 2250
करनाल 680 45.3 1500
रोहतक 555 44.4 1250
सिरसा 762 43.5 1750
भिवानी 718 41.0 1750

रेवाड़ी 508 40.6 1250
पलवल 405 40.5 1000


इन जिलों में आवेदन सबसे कम

जिला नामांकन प्रतिशत लक्ष्य
अंबाला 573 38.2 1500
जींद 565 32.2 1750
झज्जर 387 30.9 1250
यमुनानगर 450 30.0 1500
सोनीपत 452 25.8 1750



वर्जन-

इंस्पायर योजना में लगातार जिले से आवेदन बढ़ रहे हैं। इस बार सभी स्कूलों का योजना में भाग लेना अनिवार्य है। जिला स्तर के बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा। 15 सितंबर तक आवेदनों की संख्या बढ़ाते हुए लक्ष्य पूरा करने का प्रयास रहेगा।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed