फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, politics, kuldip bisnoi, israna raily

मेरे साथ कोई धोखा हो तो आप लोग न्याय करना : कुलदीप बिश्नोई

Fri, 20 Jun 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 20 Jun 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
panipat, politics, kuldip bisnoi, israna raily
हमने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया। और न ही कभी करूंगा। जनहित के लिए जारी इस संघर्ष में मुझे कई बार लोगों से धोखे मिले हैं।
विज्ञापन


आप लोगों का आशीर्वाद मुुझे हर संकट से उबार लाया। भविष्य में भी अगर मेरे साथ कोई धोखा हो तो आप लोग ही न्याय करना। इसी न्याय की उम्मीद में आप लोगों के बीच आया हूं।

फैसला सोच-समझकर करना कि आपने भ्रष्टाचारियों, गुंडातत्वों और भेदभाव बरतने वालों का साथ देना है या फिर अपने भाई, अपने बेटे का।

इस भावुकता भरे संबोधन से हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने वीरवार को इसराना की नई अनाज मंडी में आयोजित हलका स्तरीय रैली में अपना भाषण शुरू किया।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की कड़ी में वीरवार को हजकां ने इसराना हलके में शक्ति प्रदर्शन किया। कुलदीप बिश्नोई विजय रथ पर सवार होकर रैली में पहुंचे। तेज गर्मी के बावजूद रैली में पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


बिश्नोई ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, परिवार में कम से कम एक रोजगार, सभी क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास, दलितों, पिछड़ों, कमजोर वर्गों के हितों के लिए आप लोग हजकां को पूर्ण बहुमत दें ताकि हम जननायक चौ. भजनलाल के सपनों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्ट नीतियों से हर वर्ग प्रताड़ित है। किसान, कर्मचारी, मजदूर समेत सभी वर्ग सड़क पर उतरकर अपनी मांगाें को लेकर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि हजकां की सरकार बनने पर राज्य में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया जाएगा। पिछले 17 सालों से राज्य में दलितों, पिछड़ा वर्ग के हितों को कुचला जा रहा है।

हजकां नेता ने कहा कि गेस्ट टीचर कई वर्षों से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी मांगें अगर प्रदेश सरकार पूरा नहीं करती है तो हजकां की सरकार बनने पर गेस्ट टीचर समेत कर्मचारियोें की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं ऐसी सरकार आप लोगों को देना चाहता हूं, जिसमें सबका समान विकास हो और सभी को रोजगार का समान अवसर मिले। महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी समेत हर वर्ग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके और प्रत्येक व्यक्ति को लगे कि इस सरकार में उसकी सुनवाई है।

उन्होंने कहा कि पानीपत क्षेत्र में आज कई समस्याएं मुंह खोले खड़ी हैं। बिजली, पानी, सड़कें, सीवरेज, बस स्टैंड की खस्ता हालत समेत आम आदमी से जुड़ी समस्याओं को हजकां सरकार बनने पर दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हलके में लड़कियों से अलग से कॉलेज, सामान्य अस्पताल, नहरी पानी, गांवों में पानी की निकासी समेत सभी समस्याओं को दूर कर हलके का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री जय सिंह राणा, पूर्व सांसद हरि सिंह नलवा, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक डीडी अत्री, पूर्व विधायक शशि परमार, संध्या बजाज, जिलाध्यक्ष डीएन त्यागी, महाराज रोशन नाथ, राकेश सरोहा, सूरजभान, सत्यवान झिंडा, ब्रह्मानंद, राजकुमार वाल्मीकि, शांति डाहर, मंजू वाल्मीकि, सुमन सरोहा, संजय कादियान, धर्मपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed