फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, political, crom

हुड्डा के नजदीकी एडवोकेट जितेंद्र कुंडू ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
panipat,  political, crom
zv - फोटो : v
युवा कांग्रेस के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी एडवोकेट जितेंद्र कुंडू के नाम युवा प्रधानी का सेहरा सजा। एडवोकेट जितेंद्र कुंडू ने 1424 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंशुल कक्कड़ को 555 वोटों से मात दी। युवा के जिला महासचिव की जिम्मेदारी अमित खर्ब को मिली।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर मतों की गणना शुक्रवार को जीटी रोड लालबत्ती स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। डीआरओ राहुल राव की देखरेख में मतों की गणना शुरू हुई। जिला प्रधान की दौड़ में शामिल एडवोकेट जितेंद्र कुंडू व अंशुल कक्कड़ मैदान में रहे। एडवोकेट जितेंद्र कुंडू शुरुआती दौर में ही अंशुल कक्कड़ से बढ़त में चला और वह अपनी बढ़त आखिरी राउंड तक बनाए रखा। प्रधान पद के लिए कुल 2293 वोट पोल हुई। इनमें से 61 वोट कैंसिल मिली। एडवोकेट जितेंद्र कुंडू ने 2232 में से 1424 वोटर लेकर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्धि अंशुल कक्कड़ को 869 वोट मिले। एडवोकेट जितेंद्र कुंडू ने सबका आभार व्यक्त किया और पार्टी की गतिविधियों को लोगों के बीच में लगातार ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं एक विचारधारा है। व्यक्ति अपनी विचाधाराओं के चलते ही पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश व देश की बजाय अपना विकास कर रही है। यह देश व देशवासियों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष व महासचिव भी नियुक्त
युवा कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण विस से राजेश अहलावत 660 में से 437 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कराई। उनके प्रतिद्वद्धि सोनू बबैल को 106 व संदीप बुड़शाम को 90 वोटों में संतोष करना पड़ा। पानीपत शहरी विधानसभा में 491 मतदान हुई और अक्षय मित्तल निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराना में अनिल मलिक ने 704 में 453 व समालखा विधानसभा अध्यक्ष में रिंकू छौक्कर ने 377 वोट लेकर जीत दर्ज की। वहीं अमित खर्ब 300 वोट लेकर युवा के जिला महासचिव बने। उनके प्रतिद्वंद्धि प्रवीण यंत ने 232, गुलशन छौक्कर ने 229, कृष्ण पाल न 198 व मोहित ने 37 वोट मिली।


युवा कांग्रेस के चुनावों की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। एडवोकेट जितेंद्र कुंडू ने 2293 में से 1424 वोट प्राप्त की जीत दर्ज की। वहीं अमित खर्ब तीन सौ वोट लेकर युवा के जिला महासचिव बनें।
राहुल राव, डीआरओ, चुनाव पानीपत युवा कांग्रेस।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed