फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, police, crime, snatching, men

चेन झपटमार गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 26 Jun 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 26 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
panipat, police, crime, snatching, men
पुलिस ने चेन झपटमारी और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते सरगना समेत चार बदमाशों को काबू कर लिया है। गिरोह पानीपत ही नहीं बल्कि करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक में भी सक्रिय था। गिरोह के सरगना के खिलाफ लूट और झपटमारी के 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि अब जिला समेत आसपास के जिलों की महिलाएं गहने पहनकर बेफिक्रघर से बाहर निकल सकेंगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने अन्य सदस्यों को काबू करने के साथ लूट और झपटमारी की बाकी वारदात का भी जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

सीआईए-टू प्रभारी दीपक को बीती देर रात सूचना मिली कि रिफाइनरी रोड पर कुछ लोग राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने एएसआई नवीन कुमार, एएसआई सुरेश, एएसआई सुनील, मुख्य सिपाही मनदीप व सिपाही प्रवीण की टीम बनाई और मॉडल टाउन थाना पुलिस से एएसआई सुरेंद्र, मुख्य सिपाही रविंद्र, जितेंद्र और ईएचसी राजेश को भी पुलिस पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुरेंद्र उर्फ शेरू निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी बहादुरगढ़, रवि निवासी आठ मरला जाटल रोड पानीपत, धर्मेंद्र निवासी पिपली, कुरुक्षेत्र और अनिल उर्फ कल्लू निवासी खटीक बस्ती पानीपत को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने रवि से देसी पिस्तौल व दो कारतूस, सुरेंद्र उर्फ शेरू से डंडा, धर्मेंद्र और अनिल से चाकू बरामद किए। पुलिस को इनकी जेब से मिर्ची पाउडर, पत्थर और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने यहां पर आरोपियों का रिमांड मांगा और अदालत ने चारों का तीन दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।

एसपी ने बताया आक्रामक रूप से करते थे झपटमारी
एसपी बी. सतीश बालन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में लूट व झपटमारी गिरोह को काबू करने का खुलासा किया। बी. सतीश बालन ने बताया कि सुरेंद्र उर्फ शेरू और रवि गिरोह के सरगना थे।

सुरेंद्र उर्फ शेरू रोहतक पुलिस का मोस्ट वांटेड था और उस पर 32 मुकदमे दर्ज हैं। रवि गिरोह का दूसरा सरगना था और उस पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी अनिल उर्फ कल्लू पर छह मुकदमे दर्ज हैं।

यह गिरोह पानीपत ही नहीं करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत व रोहतक में भी सक्रिय था और ये सब मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आक्रामक रूप से वारदात को अंजाम देते थे। ये झपटमारी व लूट की वारदात में मिर्ची पाउडर व पत्थरों का प्रयोग भी करते थे।

इन सबसे बात न बनने पर पिस्तौल का भी सहारा लेते थे। जिले में झपटमारी की वारदात लगातार हो रही थी और पुलिस लंबे समय से आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में थी। इस मौके पर डीएसपी जितेंद्र गहलावत, सीआईए-टू प्रभारी दीपक व पीआरओ अनिल कुमार मौजूद रहे।

वारदात में कमी आने की उम्मीद
एसपी समेत पुलिस को उम्मीद है कि जिले में झपटमारी की वारदात में बड़े पैमाने पर कमी आएगी। महिलाएं अपने गहने पहनकर बेझिझक बाहर निकल सकेंगी। एसपी ने दावा किया कि जिले में यही गिरोह सक्रिय था और इसको पुलिस ने काबू कर लिया है। यह गिरोह पुलिस ही नहीं महिलाओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। इनके बाकी साथियाें को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

चोरों की चुनौती अभी बाकी
पुलिस झपटमार और लूटपाट करने वाले गिरोह को काबू कर भले ही गदगद है, लेकिन जिले में चोर अभी भी पुलिस के लिए चिंता बने हुए हैं। जिले में आए दिन घरों व वाहनों की चोरी होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एसपी बी. सतीश बालन ने दावा कि पुलिस अब चोरों के पीछे है और चोरों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। वे जिले से अपराध को खत्म करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

पॉश कालोनी और वीआईपी सेक्टर निशाना
बदमाश पॉश कालोनी और वीआईपी सेक्टर में ही महिलाओं को ज्यादा शिकार बनाते थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अकेले मॉडल टाउन में लूट व झपटमारी की 12 वारदात का खुलासा हुआ है। इसके अलावा थाना शहर और माडल टाउन में भी दर्जनों वारदात कबूली है। बदमाश इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में वारदात को अंजाम देते थे।


सुरेंद्र उर्फ शेरू 1995 से सक्रिय
21 अक्तूबर 1995 शहर करनाल, सात नवंबर 1995 शहर करनाल, 24 अक्तूबर 1995 शहर, सोनीपत, 18 अक्तूबर 1995 शहर सोनीपत, 15 अक्तूबर 1995 शहर सोनीपत, 28 सितंबर 1995 शहर सोनीपत, 15 अगस्त 1995 माडल टाउन पानीपत, 19 अगस्त 1995 माडल टाउन पानीपत, 23 सितंबर 1995 माडल टाउन पानीपत, 14 नवंबर 1995 माडल टाउन पानीपत, 28 नवंबर 1995 माडल टाउन पानीपत, 15 जून 1995 माडल टाउन पानीपत, एक दिसंबर 1995 शहर करनाल, 12 दिसंबर 1995 शहर करनाल, एक जून 1995 माडल टाउन पानीपत, चार दिसंबर 1995 सदर सोनीपत, पांच अक्तूबर 1995 शहर सोनीपत, 11 सितंबर 1995 थानेसर कुरुक्षेत्र, नौ नवंबर 1995 थानेसर कुरुक्षेत्र, 12 नवंबर 1995 रोहिणी दिल्ली, , 20 मई 1996 थानेसर कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर 1996 रोहिणी दिल्ली, 24 अक्तूबर 1996 रोहिणी दिल्ली, 18 जुलाई 1997 चांदनी बाग पानीपत, तीन नवंबर 1998 रोहिणी दिल्ली, तीन नवंबर 1998 लूट गुड़गांव, तीन नवंबर 1998 शस्त्र अधिनियम रोहिणी दिल्ली, पांच नवंबर 1998 शहर करनाल, आठ मार्च 1998 शहर पंचकूला, आठ मार्च 1998 शहर पानीपत, 18 जुलाई 1999 चांदनी बाग पानीपत, छह अगस्त 2012 को चांदनी बाग पानीपत।

रवि उर्फ छोटू 11 साल से सक्रिय
31 अक्तूबर 2003 को माडल टाउन पानीपत, 13 सितंबर 2006 को शहर पानीपत, 28 जुलाई 2007 को माडल टाउन पानीपत, नौ अगस्त 2008 को पानीपत शहर, 20 अगस्त 2008 सदर कुरुक्षेत्र, 19 मार्च 2008 को सिविल लाइन सोनीपत, एक मई 2008 को सिविल लाइन सोनीपत, तीन अक्तूबर 2008 माडल टाउन पानीपत, 23 अक्तूबर 2008 को माडल टाउन पानीपत, 12 मई 2008 को घरौंडा, करनाल, 21 अप्रैल 2008 को शहर, करनाल, 15 मई 2008 को सिविल लाइन करनाल, 31 मार्च 2008 को सिविल लाइन करनाल, 21 अप्रैल 2008 को सिविल लाइन करनाल, 21 जून 2008 को शहर फतेहाबाद, 27 अक्तूबर 2008 माडल टाउन पानीपत, 23 जून 2010 को शहर फतेहाबाद, 13 अप्रैल 2011 को बुटाना करनाल, दो मई 2011 को माडल टाउन पानीपत, 24 अप्रैल 2011 को चांदनी बाग पानीपत, 19 अप्रैल 2011 को माडल टाउन पानीपत, 20 मई 2011 को माडल टाउन पानीपत, एक मई 2011 को माडल टाउन पानीपत।


अनिल उर्फ कल्लू पर छह मामले
18 जुलाई 2011 को माडल टाउन पानीपत, 11 मार्च 2011 को शहर पानीपत, सात अगस्त 2011 को इसराना, पानीपत, 11 अप्रैल 2011 को शहर पानीपत, 10 अप्रैल 2012 को शस्त्र अधिनियम चांदनी बाग पानीपत, 19 जून 2013 को माडल टाउन पानीपत। उपरोक्त तीनाें पर दर्ज 61 में से 59 मामले चेन स्नेचिंग के हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed