फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat players won four medals in athletics championship

Panipat News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Panipat players won four medals in athletics championship
पानीपत। 11वीं हरियाणा राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। 25 और 26 फरवरी को नरवाना जींद में नवदीप स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में दूसरे दिन एनएफएल की मन्नत ने रजत पदक, बापौली के दिलजीत ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। इसी के साथ लक्ष्य त्यागी ने 100 मीटर दौड़ में और रोहित ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हर बार पानीपत के खिलाड़ियों से एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलग ही उम्मीद रहतीहै। राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें आगे खेलने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस बार भी चार खिलाड़ियों ने पदक जीते है। मन्नत रोजाना शिवाजी स्टेडियम में तीन से चार घंटे डिस्कस थ्रो का अभ्यास करती है। लक्ष्य कुराड़ के ग्राउंड में दौड़ लगाते हैं। गांव में उपकरणों की कमी से जूझते हुए भी लक्ष्य ने खेल को जारी रखा। दिलजीत के कोच प्रदीप मलिक ने बताया कि वह काफी मेहनती खिलाड़ी हैं। वह रोजाना समय से पहले आकर अभ्यास शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed