{"_id":"7e9968b788d9e182b9c843076c68720b","slug":"panipat-phone-dc-office-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो! मैं डीसी कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो! मैं डीसी कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलो मैं डीसी कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं। आपके गांव में क्या-क्या समस्याएं हैं। कुछ ऐसे ही शब्द जिले के सभी सरपंचों को सुनने को मिलेंगे। जिला प्रशासन ने हर समस्या के समाधान करने के लिए यह कदम उठाया है और हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।
डीसी अजित बालाजी जोशी ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। प्रशासन की ओर से लोगों की समस्या के निदान के लिए चलाई जा रही 1077 व 108 हेल्पलाइन सेवा के लिए लघु सचिवालय में बकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया है।
इसके साथ-साथ लोग 0180-2681077 नंबर पर भी शिकायत कर सकेंगे। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति होने वाली असुविधा या समस्या से ग्रस्त होने पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह नौ से सांय पांच बजे तक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
इस पर आने वाली सभी शिकायतों को ऑनलाइन हरसमाधानडाटजीओवीडॉटइन पर डाला जाएगा। यही नहीं, इस कंट्रोल रूम की मॉनीटरिंग उपायुक्त खुद करेंगे। आने वाली हर शिकायत की ईमेल डीसी की व्यक्तिगत मेल पर भी दी जाती है।
उपायुक्त ने पानीपत का पदभार संभालते ही लोगों की समस्या ऑनलाइन दूर करने की पहल की थी। उपायुक्त ने बताया कि हर समाधान एक ग्रीवेंसिज रिड्रेसल सिस्टम है। इस पर आने वाली सभी शिकायतों का निपटान करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाया गया है।
शिकायत आते ही इसके तहत संबंधित विभाग को ऑनलाइन शिकायत भेजी जाती है और इसकी निपटान रिपोर्ट भी ऑनलाइन ली जाती है।
इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक नोडल अधिकारी को इंचार्ज बनाया गया है और दो कंपयूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान समय पर करने के लिए पूरी प्रक्रिया बनाई गई है।
शिकायत की प्रकृति देखकर संबंधित अधिकारी को समय दिया जाएगा। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से बारी-बारी सभी खंडों को कवर किया जाएगा।
इसके लिए संबंधित गांव के सरपंच को फोन कर उससे गांव की समस्या के बारे में पूछा जाएगा। उसकी समस्या के समाधान का समय 30 दिन में किया जाएगा।