फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, nigam,adhikari

निगम अधिकारियों को काम शुरू कराने को 20 दिन का दिया समय

Tue, 14 Feb 2017 12:07 AM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Tue, 14 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
panipat,  nigam,adhikari
f - फोटो : amar ujala,panipat
बारिश शुरू हुई की शहर का एक नहीं कई बाजार घुटनों तक डूब जाते हैं। पानी जमा होने पर खरीदार तो दूर दुकानदार भी आने में घबराते हैं। नगर निगम इन सबसे अनभिज्ञ बना हुआ था और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पर पूरे मामले का ठिकरा फोड़ दिया जाता था। संयुक्त बाजार मंडल चौमासे या हर बारिश में पानी जमा होने की परेशानी के समाधान को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा। मंडल पदाधिकारियों और दुकानदारों ने निगम कमिश्नर के किसी कार्य से बाहर होने के चलते एसई एनडी वशिष्ठ को पूरे मामले से अवगत कराया। एसई ने बाजारों से पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध जल्द ही करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

संयुक्त बाजार मंडल के पदाधिकारी प्रधान दर्शनलाल की अगुवाई में सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वह निगम कमिश्नर वीना हुड्डा के कार्यालय में न मिलने के बाद एसडी एनडी वशिष्ठ से मिले। प्रधान दर्शनलाल, मुलखराज, गौरव लिखा, महेंद्र हुड़िया व सुशील भराड़ा ने बताया बारिश आते ही पूरे बाजार में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में दुकानदारी प्रभावित रहती है और हादसे होने का भी डर बना रहता है। उन्होंने कहा नगर निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में बरसात के मौसम के अलावा अन्य सीजन में बारिश हो तो पानी जमा हो जाता है। अगले कुछ दिनों बाद फिर बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में नगर निगम पहले से ही इसके प्रबंध करें तो बाजार घुटनों तक डुबने से बच जाएगा।
विज्ञापन


दुकानों को हर बार उठाना पड़ता है ऊंचा
दुकानदारों ने कहा बरसात के पानी की निकासी न होने पर दुकानों में घुस जाता है। कई बार दुकानों में सामान खराब हो जाता है। उनको दुकानों से पानी निकालने में भी परेशानी होती है। दुकानदारों को दुकानों का अगला हिस्सा ऊंचा उठाना पड़ता है। ऐसे में दुकान में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। नगर निगम पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करें तो बाजारों में पानी निकासी की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में अतिक्रम फिर शुरू
दुकानदारों ने कहा बाजारों में अतिक्रमण फिर से शुरू हो गया है। नगर निगम अधिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। यह परेशानी फिर से शुरू हो गई है। नगर निगम अधिकारी दो या चार कर्मियों की टीम बनाकर अभियान चलाएं। इससे दुकानदारों पर लगाम कसी जा सकती है।

बाजार में पानी जमा होने के मुख्य कारण
दुकानदारों की माने तो बाजार में पानी जमा होने का मुख्य कारण नालों की ड्राइंग है। दुकानदारों ने बताया बाजार में पीछे से नाला चोड़ा है, लेकिन आगे जाकर एलएनटी के नाले में मिलते वक्त नाला बिल्कुल छोटा हो जाता है। ऐसे में बाजारों का पानी आगे नहीं जा पाता। यह दिक्कत लालबत्ती, रेडक्रॉस, गुरुद्वारा चोड़ा बाजार, आईबी स्कूल व एसडी कॉलेज रोड पर सबसे ज्यादा है।

अधिकारी बोले 15 दिन में शुरू करा देंगे काम
नगर निगम अधिकारियों ने बाजार एसोसिएशन को पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने को लेकर 15 दिन में काम शुरू कराने का भरोसा दिया। प्रधान दर्शन लाल व अन्य दुकानदारों ने कहा वह निगम को 15 नहीं 20 दिन का समय देते हैं। नगर निगम इस दौरान काम शुरू नहीं करा पाता है तो वह सामने आने को तैयार होंगे। उन्होंने साफ कहा अब तक पार्षद धरना दे रहे हैं। समाधान नहीं हुआ तो वे बाजारों को बंद कर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। फिर अधिकारियों को खुद नाले बनाने पड़ेंगे।  



निगम का शहर की सड़कों व गलियों के साथ नालों का भी निर्माण किया जा रहा है। बाजार एसोसिएशन ने भी बाजार में नालों की बात मेरे सामने रखी है। इन पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। शहर या बाजार में पानी जमा नहीं होने दिया जाएगा।
एनडी वशिष्ठ, एसई, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed