{"_id":"62c4a3875d7f926ece3c7c21","slug":"panipat-news-panipat-news-knl113702265","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बुनियाद’ कार्यक्रम के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बुनियाद’ कार्यक्रम के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत बैच 2022-24 स्टेज-1 के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से से शुरू हो जाएगी। बुनियाद केंद्र में कोचिंग के लिए छात्र छह जुलाई से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई तक किए जाएंगे। कोचिंग के लिए छात्रों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में तीन हजार विद्यार्थी सभी जिलों के 51 बुनियाद सेंटरों में कोचिंग लेंगे। पहले चरण में प्रत्येक जिले से 200 बच्चों को इन बुनियाद केंद्रों में ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पहले चरण में जो छात्र मेरिट में रहेंगे, उन्हें दूसरे चरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
प्रदेश में सरकारी स्कूल के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुरू से ही तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने बुनियाद नाम से कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है। स्कूल शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन कर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति सबसे पहले लागू करने वाली हरियाणा सरकार अब छात्रों को स्कूल से ही मजबूत बुनियाद देने के लिए कार्य कर रही है। ‘बुनियाद’ कार्यक्रम इसी दिशा में लिया गया एक फैसला है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को नवीं कक्षा से ही राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एवं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की तैयारी कराई जाएगी।
जिले में डीएसएस और डीएमएस को बुनियाद कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर और पंजीकरण लिंक सभी आवेदकों और उनके अभिभावकों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा की परीक्षा पास की है और वर्तमान में राजकीय स्कूलों में नवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, ऐसे विद्यार्थी ही बैच 2022-24 स्टेज-1 के लिए पात्र होंगे। इन्हीं का ऑनलाइन लिंक पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाइट पर गूगल लिंक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी जाएगी निशुल्क कोचिंग
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार ‘बुनियाद’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कार्यक्रम फिलहाल नवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है ताकि दो वर्ष की कोचिंग के बाद वे 11वीं में विज्ञान संकाय में दाखिला ले सकें और प्रवेश परीक्षाएं पास कर भविष्य बना सकें।
पानीपत से डायट भवन और मॉडल संस्कृति स्कूल मतलौडा का चयन
बुनियाद कार्यक्रम के तहत पानीपत जिले से डायट भवन और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मतलौडा का चयन किया गया है। जहां नवीं कक्षा से ही छात्रों को एनटीएसई और केवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे। इस योजना में दो चरण होंगे। पहले चरण में प्रत्येक जिले से करीब 200 बच्चे ऑनलाइन कोचिंग लेंगे।
- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौंवीं और 10वीं के विद्यार्थियों को सरकार अपने खर्चे पर कोचिंग देगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम को ‘बुनियाद’ नाम दिया है, जिसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 18 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।