फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

जीआरपी कहा ट्रेन से गिरकर हुई व्यापारी की मौत

Sun, 01 Nov 2015 11:51 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। शक्ति नगर के  कपड़ा व्यापारी रामश्याम के शव को असंध रोड रेलवे फ्लाईओवर पर सड़क के बीचोंबीच रखकर परिजनों ने जाम लगाया। करीबन एक घंटें तक परिजनों ने फ्लाईओवर जाम रखा । उन्होंने जीआरपी की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि रामश्याम की लूट के बाद हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था। जबकि जीआरपी ट्रेन से गिरने से मौत होना बताया। जाम की सूचना मिलने पर थाना शहर व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटें तक  पुलिस ने परिजनों को समझाया। उसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में ले आई। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया
विज्ञापन



थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत काबड़ी रोड शक्ति नगर के लोगों ने रविवार सुबह असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर रामश्याम का शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में असंधा रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में डीएसपी शहर दलबीर सिंह पहुंचे। परिजनों ने उन्हें बताया कि रामश्याम की शुक्रवार रात को लूट के बाद हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उसके हाथ व पांव तोड़ रखे हैं और उसकी गर्दन भी टूटी हुई है। उसके पेट में चाकू मारे गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि बदमाश उससे 48 हजार रुपये भी लूट ले गए।

शनिवार को उसका शव को लघु सचिवालय के पीछे रेलवे ट्रैक के पास मिला। जीआरपी ने उनको उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। जबकि पुलिस ने हत्या व लूट की वारदात को हादसा करार दिया। परिजनों ने लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई व परिवार को आर्थिक मद्द देने की मांग की। पुलिस शव का दोबारा पोस्टमार्टम् करवाने के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।


जांच करने से पीछे हटे चिकित्सक , शव किया रोहतक  रेफर
सिविल अस्पताल में व्यापारी रामश्याम का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।  जीआरपी ने मृतक की मौत संबंधी चिकित्सकों से कई सवाल पूछे । पुलिस के सवालों के जवाब देने की बजाय चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अब रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद ही व्यापारी की हत्या का राज खुल पाएगा ।

 
जीआरपी कार्यप्रणाली आई सवालों के घेरे में  
व्यापारी रामश्याम की मौत को लेकर जीआरपी का कहना था कि रामश्याम की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है और पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। जीआरपी का कहना है कि उसके पास मिली बैंक स्लीप व आईडी प्रूफ से शिनाख्त हो सकी। उसका मोबाइल भी आसपास ही पड़ा था। परिजन शनिवार शाम को शव का संस्कार नहीं हो सकता है। इसके बाद रविवार को जीआरपी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने शव रख रोड जाम किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।


यह रही विरोध कि मुख्य वजह
 परिजनों ने बताया कि रामश्याम की दिल्ली राधेपूरी  में कपड़े की दुकान है। उसका भाई अजय भी उसके साथ काम करता है। रामश्याम शुक्रवार दोपहर बाद ढाई बजे दिल्ली से पानीपत के लिए चला था। उसके पास 48 हजार रुपये लिए थे। जब उसकी लड़की ज्योति ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो बंद आया ।  दे रात फोन को मिलाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं परिजनों का आरोप है कि मोबाइल पानीपत से देहरादून जाने वाली बस में मिला। एक व्यक्ति ने उनको फोन बस में होने की जानकारी दी थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसके पेट में चाकू घोंप रखे हैं।


लोग हुए परेशान
शक्ति नगर के लोगों ने पहले काबड़ी रोड कच्चा फाटक पर जाम लगाने का प्रयास किया। उसके बाद शव लेकर असंध रोड रामलाल चौक पर पहुंच गए। परिजनों ने रामलाल चौक पर जाम लगा दिया। यहां पर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर आगे भेज दिया। परिजन प्रभाकर अस्पताल के सामने आकर बीच सड़क में ही बैठ गए। वे साढ़े नौ से लेकर साढ़े दस बजे तक सड़क पर जमे रहे। इस दौरान असंध रोड से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जीटी रोड से आने वाले वाहनों को जाटल रोड फ्लाईओवर से डायवर्ट किया।

वर्जन
जीआरपी को रेलवे ट्रैक पर लघु सचिवालय के पीछे शव मिलने की सूचना मिली थी। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। परिजनों की मांग पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलकार सिंह, प्रभारी, जीआरपी पानीपत।


वर्जन
असंध रोड पर कुछ लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। वे जीआरपी की कार्रवाई से संतुष्ट थे। उनको उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है और रास्ते को खुलवा दिया है।
दलबीर सिंह, डीएसपी पानीपत शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed