{"_id":"2af708144d64c235f55b6bc316e1c45d","slug":"panipat-news-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप जेल से लूट के दो विचाराधीन कैदी फरार, जेल प्रशासन जुटा तलाश में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप जेल से लूट के दो विचाराधीन कैदी फरार, जेल प्रशासन जुटा तलाश में
पानीपत/अमर उजाला
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला उप कारागार से लूट के मामले में विचाराधीन दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था और उनकी कोर्ट में पेशी थी। दो कैदियों के फरार होने पर जेल महकमे में अफरा तफरी मच गई। प्राथमिक जांच में इनकी दूसरे कैदी द्वारा मदद करने की बात सामने आई है।
जेल अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। डीजीपी जेल व अन्य अधिकारियों ने मौका का मुआयना किया और आरोपियों को जल्द ही दबोचने का भरोसा दिलाया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरानी कोर्ट स्थित जिला उप कारागार में बंद कैदी मूल रूप से कुरुक्षेत्र के मैसी माजरा निवासी इंद्रवीर जो कालू पीर चूंगी पानीपत रहा था व गांव आसन खुर्द निवासी दीपक रविवार दोपहर को जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। दो कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जेल प्रशासन के साथ विचाराधीन दोनों कैदियों की तलाश शुरू की। देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। डीजीपी जेल परमिंद्र राय व डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट यश कुमार सूचना मिलते ही जिला उप कारागार पहुंचे।
उन्होंने मौका मुआयना किया और मामले की जानकारी ली। जेल अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर बाद एक कैदी को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी बीच कैदी दीपक व इंद्रवीर सिंह दीवार के साथ दूध की खाली कैरेट लगाकर दीवार फांदकर फरार हो गए।
अधिकारियों ने कारागार में बंद दूसरे कैदी दिनेश पर उनकी मदद करने का शक जताया है। वहीं सामने आया कि इस समय ड्यूटी में भी लापरवाही बरती जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि दीपक पर लूट व वाहन चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं और इंद्रजीत लूट की वारदात में दीपक का सहयोगी रहा था।
वर्जन
जिला उप कारागार से लूट के मामले में दो विचाराधीन कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। वे दोनों लूट की एक वारदात के आरोपी थे। उनकी तीसरे कैदी दिनेश ने भागने में मद्द की है। पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और दोनों कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। जेल प्रशासन कमियों को दूर करेगा और इस तरह के मामलों को रोका जाएगा।
यश कुमार, डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट, पानीपत।