फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

करोड़ों रुपये से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sat, 12 Sep 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 12 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
अब शहर की अवैध कॉलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल सप्लाई करेगा। इसके लिए विभाग ने 77 अवैध कॉलोनियों का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


इनमें विभाग की तरफ से नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके बाद इन कॉलोनियों में लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर में स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए कारगर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर की अवैध कॉलोनियों में पेयजल की समस्या होने के चलते लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या के लिए लोग कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को गुहार लगा चुके हैं।

लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन ने फैसला लेते हुए अवैध कॉलोनियों में करोड़ों खर्च कर पेयजल सप्लाई की जाएगी। इससे कॉलोनीवासियों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 77 कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई करने के लिए करीब 116 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इससे सभी कॉलोनियों में आसानी से पेयजल सप्लाई हो पाएगा। कॉलोनियों वासियों को इसके बाद पेयजल संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विभाग की ओर से शहर भर की करीब 77 अवैध कॉलोनियों की लिस्ट तैयार की है। इनमें आवश्यकता अनुसार नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

इसके लिए लगभग 27 करोड़ 14 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। अप्रूवल मिलने पर कॉलोनियों में ट्यूबवेल लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर, हनुमान कॉलोनी, हाली कॉलोनी, ओल्ड दलबीर नगर, अशोक विहार कॉलोनी, भारत नगर, हरी सिंह कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, राज नगर, विजय नगर, धमीजा कॉलोनी, मनमोहन नगर, दीनानाथ कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी, वधावा राम कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, बिचपड़ी गांव, खजूर नगर, विकास नगर, नागपाल कॉलोनी, विहार कॉलोनी, शांति कॉलोनी, बलजीत नगर, धूप सिंह नगर, विद्यानंद कॉलोनी, न्यू रमेश नगर, डावर कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, कुलदीप नगर, सिद्धार्थ नगर, न्यू गंगाराम कॉलोनी, रामपुरा, गोपाल कॉलोनी, भारत नगर, अर्जुन नगर, कालूपीर कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, मोती राम कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, इंदरा कॉलोनी, राधे कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी न्यू, न्यू देशराज कॉलोनी, न्यू नागपाल कॉलोनी, न्यू मोती राम कॉलोनी, जावा कॉलोनी, भैंसवाल रोड, काबुल बाग कॉलोनी, दलबीर नगर, दुर्गा कॉलोनी, तेज विहार कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी-2, आर्य नगर-2, जावा कॉलोनी-2, वीर नगर, शक्ति नगर, साईं बाबा कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, एकता नगर, विराट नगर, बिल्लू कॉलोनी-2, रामपुरा-2, गाबा कॉलोनी, हरी नगर, सौंदापुर गांव और अजीजुलापुर गांव में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।


विभाग की ओर से करीब 77 अवैध कॉलोनियों की लिस्ट तैयार कर ली है। इनमें ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए 27 करोड़ 14 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
रमेश कुमार, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed