फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mla,reson

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : ढांडा

Thu, 05 Jan 2017 11:40 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 05 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा वे हलके की कॉलोनियों के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। सभी गांवों व कालोनियों में एक समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाया जा रहा हैं।
विज्ञापन

विधायक महिपाल ढांडा वीरवार को रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर भौला चौक, दत्ता कॉलोनी, मोतीराम कॉलोनी व बिल्लू कॉलोनी के लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी गलियों व नालियों की समस्या रखी और समाधान की अपील की। बिल्लू कॉलोनीवासी कृष्ण, अशोक, सुमन व सरोज ने बताया कि 13 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास खुद ग्रामीण विधायक ने कई माह पहले किया गया था, लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दत्ता कॉलोनी के लोगों ने कहा कि कई साल से कॉलोनी की दोनों मुख्य गलियों का निर्माण में लटका पड़ा है। जिससे आने-जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



वहीं कॉलोनी वासियों ने विधायक महिपाल ढांडा को कहा कि सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने को लेकर लिया जाने वाला डेवेलपमेंट टैक्स एक हजार रुपये प्रति वर्ग बहुत ज्यादा है और वे इतना ज्यादा टैक्स नहीं दे सकते। इसलिए इसको सौ से डेढ़ सौ रुपये तक करवाया जाएं। वे रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी बनाकर अपना विकास शुल्क जमा करवा सकें। इस मौके पर किसान सैल के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद संजीव दहिया, जिला उपाध्यक्ष अजमेर मलिक, निगरानी समिति के संयोजक धर्मेंद्र सिंह, मंडल प्रधान गोविंद पहलवान, प्रवीन बॉबी, ब्लाक समिति चेयरमैन प्रदीप चौहान, गुरमीत सरपंच, विनोद सरपंच, गोशाला प्रधान रविंद्र कादियान, अनिल बजाज, रविंद्र शिमला मौलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed