{"_id":"581f782a4f1c1b6729b37368","slug":"panipat-miss-india-contestent-give-massege-save-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया की प्रतिभागियों ने दिया बेटी बचाने का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस इंडिया की प्रतिभागियों ने दिया बेटी बचाने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता इंजीनियरिंग कॉलेज नौल्था में रविवार को मिस इंडिया-2016 की प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश विद्यार्थियों को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता कॉलेज के वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल ने की। उन्होंने संस्थान में पहुंची सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार इस अभियान को लेकर गंभीरता दिखा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं। यदि बच्चे जागरूक होंगे तो इस तरह के अभियान जरूर सफल होंगे। प्रतिभागियों ने सभी विद्यार्थियों से महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, एसिड अटैक, सेक्स एजुकेशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
कहा कि समाज में आज भी कई बेटियां जन्म से पूर्व ही मार दी जाती हैं। यह समाज के लिए शर्मनाक है। समाज को बेटी के महत्व को समझना चाहिए। छात्राओं ने भी समाज को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और अभियान की सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
एक प्रमोटिंग कंपनी की डायरेक्टर दिव्या अरोड़ा और प्रेसिडेंट इशान छाबड़ा ने बताया की हर वर्ष इस तहर के कार्यक्रम आयोजित करती है। मिस इंडिया की प्रतिभागियों में पूजा मोंडल, दिव्या कासलीवाल, सुमन हुड्डा, मनबीर कौर, प्रिय सेंगर और रिया राय शामिल रहीं।
इस मौके पर निदेशक डॉ. राजेश गार्गी, डीन डॉ. प्रेरणा डावर, पंकज बजाज, रवि मलिक, नवनीत वर्मा, दीपक जुनेजा, मंजीत घनघस आदि मौजूद रहे।