फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, maragge,titagi

गली की गंदगी के चलते क्वालिटी मैनेजर के साथ शादी तोड़ने की चेतावनी

Wed, 11 Jan 2017 11:37 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 11 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
panipat, maragge,titagi
d - फोटो : h
शहर की शास्त्री कॉलोनी निवासी क्वालिटी मैनेजर एक युवक की कॉलोनी की गंदगी के चलते शादी टल गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने जल्द ही कॉलोनी से गंदगी की समस्या का समाधान न होने पर शादी तक तोड़ने की बात साफ शब्दों में कही है। ऐसे में युवक को गंदगी के चलते अपनी शादी तक टूटने का डर सताने लगा है। परिवार के लोगों ने हालातों को देखते हुए अपना मकान बेचना तक निकाल दिया है।
विज्ञापन

वार्ड-20 के अंतर्गत खटीक बस्ती के साथ शास्त्री कॉलोनी है। कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री के सामने वाली गली में 25 घर हैं। यहां पर गत करीब दो साल से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। मुख्य सड़क से यह गली एक फीट तक नीचे होने के चलते पानी निकासी नहीं हो पा रही। ऐसे में गली में हर समय गंदा पानी जमा रहता है। कॉलोनीवासी कृष्ण, नंद किशोर, शेर सिंह व फकीर चंद का कहना है कि वे समस्या समाधान की मांग को लेकर वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में एक मामला ऐसा सामने आया है, जिसमें गंदगी के चलते शादी तक टूटने के कगार पर आ गई है। कॉलोनीवासी सतपाल ने बताया कि उसका लड़का कमल शहर की एक प्रतिष्ठित कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। उसकी शादी 19 जनवरी को तय की गई है। परिजनों की माने तो इसकी मंगेतर के परिजन गत कई दिन पहले रोहतक से पानीपत आए थे। उनको इसका पता लगा तो उनको फोन किया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की गली में गंदा पानी जमा है। ऐसे में शादी नहीं हो सकती। गली के गंदे पानी का स्थायी समाधान होने पर ही शादी की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गली से गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो उनको अपनी बेटी का रिश्ता कहीं और करने के बारे सोचना पड़ सकता है। लडक़ी पक्ष के लोगों की बात सुनकर क्वालिटी मैनेजर के परिजन परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या है। कॉलोनीवासियों की मांग पर निगम अधिकारियों से समाधान की मांग कर चुकी हूं। निगम अधिकारी इस तरह ध्यान नहीं दे रहे। मेरे संज्ञान में भी कॉलोनी के एक लडक़े की शादी तक टूटने की जानकारी आई है। कॉलोनी की गली का समाधान नहीं होता है तो मैं भी कॉलोनीवासियों के साथ निगम कार्यालय घेरने को मजबूर होंगी।
सुखविंद्र कौर, पार्षद वार्ड-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed