फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, love boy

प्रेमी संग फरार नाबालिग नहीं जाना चाहती अपने घर

Thu, 05 Jan 2017 11:38 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 05 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
panipat, love boy
फेसबुक पर दो साल का प्यार
कच्ची उम्र में ही इश्क का रोग लगा बैठी एक नाबालिग लड़की अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमी संग घर से भाग गई और चंडीगढ़ हाईकोर्ट पहुंच शादी का प्रयास किया, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण उन्हें शादी की मंजूरी नहीं मिल सकी। जिसके बाद दोनों ने पुलिस प्रोटेक्शन मांगी। पुलिस ने दोनों को शेफ हाउस भेज दिया, लड़की के नाबालिग होने के कारण उसको शोंधापुर  स्थित बाल अनाथालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


अशोक विहार कालोनी निवासी 16 वर्षीय एक नाबालिग इलाहाबाद स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी और वहीं हॉस्टल में रहती थी। करीब छह माह पहले ही वह पानीपत अपने माता-पिता के पास आई थी। बताया जा रहा है कि दिसंबर माह में लक्की नाम के लड़के के संपर्क में आई। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच प्यार की पींगे बढ़ने लगी। दोनों ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए शादी करने का मन बनाया और दोनों 16 दिसंबर को घर से भागकर चंडीगढ़ जा पहुंचे। जहां दोनों ने हाईकोर्ट में पहुंच कोर्ट मैरिज करने की अर्जी डाली, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण उनकी शादी नहीं हो सकी। जिसके बाद लड़की अपने प्रेमी के घर आ गई।
विज्ञापन


22 दिसंबर को दोनों ने पुलिस प्रोटेक्शन मांगी, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने शेफ हाउस भिजवा दिया। लड़की की उम्र कम होने के कारण बाल कल्याण समिति द्वारा नाबालिग लड़की को सौंधापुर बाल अनाथालय भेज दिया गया। नाबालिग अपने घर जाने से साफ मना कर रही है, उसने बाल अनाथालय में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल अनाथालय शोंधापुर के संचालक अमरजीत नरवाल ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा एक नाबालिग को बाल अनाथालय में दाखिल करवाया गया है। यहां लड़की को हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed