फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat lags behind in eye surgery, only 115 surgeries done in a year

Panipat News: आंखों की सर्जरी में पिछड़ा पानीपत, एक साल में हुई महज 115 सर्जरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Panipat lags behind in eye surgery, only 115 surgeries done in a year
पानीपत। पानीपत स्वास्थ्य विभाग मोतियाबिंद की सर्जरी में लगातार पिछड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में हर माह नौ-दस की औसत से मोतियाबिंद की सर्जरी हो रहीं हैं। पिछले एक साल में महज 115 आई सर्जरी हुई हैं। पानीपत प्रदेश में टॉप टेन से भी बाहर है। जबकि पानीपत के सिविल सर्जन व डिप्टी सिविल सर्जन खुर् आई सर्जन हैं। इनके अलावा दो और आई सर्जन हैं। बावजूद इसके सर्जरी में पानीपत की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

2022 में भी लगभग 100 सर्जरी ही हुई थी। सिविल सर्जन को मुख्यालय से आई सर्जरी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि सिविल सर्जन का दावा है कि पानीपत नेत्रदान में प्रदेश में पहले स्थान पर है। एक साल में 50 लोगों की नेत्रदान कराई गई है। जागरूकता के लिए 550 शिविर का आयोजन किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि सर्जरी कम हुई हैं। इस संबंध में डिप्टी सिविल सर्जन को आई सर्जरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर मोतिया बिंद के रोगी चिह्नित किए जा रहे हैं। लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। हम नेत्रदान कराने में प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। हमने एक साल में 50 आई डोनेट कराई हैं। उनका प्रयास है कि जिला नागरिक अस्पताल में फेको से भी सर्जरी शुरू की जाए। इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

माह- सर्जरी
अप्रैल, 2023- 21
मई- 26

जून- 91

जुलाई- 10

अगस्त- 00

सितंबर - 06

अक्तूबर- 09

नवंबर- 08

दिसंबर- 13

जनवरी- 2024- 0

फरवरी- 05

मार्च- 02

अप्रैल- 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed