{"_id":"5849aa094f1c1be35944a642","slug":"panipat-kurad-spining-mil-die-labour-cheque-disburse","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराड़ स्पिनिंग मिल में मारे श्रमिकों के आश्रितों को चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराड़ स्पिनिंग मिल में मारे श्रमिकों के आश्रितों को चेक बांटे
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने वीरवार को कुराड़ स्थित एवीएस स्पिनिंग मिल अग्निकांड में मारे गए आठ श्रमिकों के आश्रित परिवारों को मुख्यमंत्री राहतकोष से दो-दो लाख रुपये की राहत राशि के चेक दिए। आश्रित परिवारों ने महंगाई के दौर में दो-दो लाख को कम बताया है।
साथ ही उन्होंने कम से कम पांच लाख रुपये राहत राशि देने की मांग की हैं। श्रमिक संगठन पहले ही दस-दस लाख रुपये की राहत राशि देने की मांग कर चुके हैं। पानीपत जिले के गांव कुराड़ में सनौली रोड की एवी स्पिनिंग मिल में 25 नवंबर को हुए अग्निकांड में आठ श्रमिकों की मौत हो गई थी।
इनके आश्रित परिजनों को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में मुख्यमंत्री राहतकोष के तहत दो-दो लाख के चेक दिए गए। वीरवार को आठ लाख रुपये की राशि के चेक दिए गए। परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने चेक वितरण के बाद बताया कि धागा मिल में अग्निकांड में आठ श्रमिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहतकोष से उनके परिवार को दो-दो लाख रुपये की राशि के चेक दिए हैं। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि मृतकों के आठ परिवारों के सदस्यों को चेक दिए हैं। इनमें से हरियाणा निवासी श्रमिकों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि के अलावा राजीव गांधी योजना के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि और दी जाएगी।
सुमन बोलीं, दो लाख में घर नहीं संभल सकता
मेरठ के पूठखास निवासी दिवंगत अजीत की पत्नी सुमन और उसके एक नजदीकी विकास पंवार ने दो लाख का चेक लिया। सुमन ने बताया कि अजीत एवीएस स्पिनिंग मिल में फोरमैन था। उसकी मौत के बाद उसका और उसकी बच्ची अंशिका की देखरेख को कोई साधन नहीं है। प्रशासन ने दो लाख का चेक दिया है। महंगाई के दौर में यह बहुत कम है। प्रशासन को कम से कम पांच लाख रुपये की राहत राशि देनी चाहिए थी। इस राशि से वह अपना मकान तक नहीं बना सकती।
जिला लकी सराय बिहार निवासी विनोद के ससुर दिनेश सिंह ने चेक लिया। दिनेश सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पर को तीन-चार लड़की हैं। दामाद विनोद सिंह की मौत के बाद उनका सारा बोझ उन पर आ पड़ा है। दो लाख रुपये में बच्चियों को पालना और उनकी जिम्मेदारी निभाना मुश्किल है।