{"_id":"57167b9a4f1c1bcf428b4782","slug":"panipat-jinendra-mahaveer-panipat-thiest-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ में विराजे भगवान महावीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ में विराजे भगवान महावीर
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में शहर में भगवान महावीर जन्मोत्सव बैंडबाजे व शहनाइयों के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं की श्रद्धाभक्ति उस समय देखने को मिली जब भगवान का रथ लेकर चलने में एक बढ़कर एक बोली लगाई गई। सारथी बनने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही।
इस दौरान सबसे अधिक बोली 3 लाख 51 हजार रुपये विनय जैन और बबलू जैन ने लगाई। जन्मोत्सव पर रथयात्रा के दौरान गरबा के साथ घोड़ी का डांस आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंगलवार को मुनि श्री के सानिध्य में भगवान महावीर जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह की बेला में विमानोत्सव का आयोजन किया गया।
दोपहर 11 बजे बोलियों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सारथी की बोली की शुरूआत 31 हजार से शुरू की गई। विनय जैन ने सबसे अधिक बोली लगाई। वहीं खवांसी की बोली एक लाख 51 हजार रुपये दीपक जैन व बबलू जैन ने लगाई। पक्के चवंर की बोली 81 हजार 81, पाद प्रक्षालन के लिए विकास जैन से सबसे अधिक एक लाख एक हजार रुपये की बोली लगाई। शाक्क्ष भेंट की रजनीश जैन ने 51 हजार रुपये बोली लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद रथ यात्रा का प्रारंभ किया गया। रथ यात्रा पारसनाथ रोड, अमर भवन चौंक, गुड़मंडी हलवाई हट्टा, सुभाष बाजार, सलारगंज गेट, इंसार बाजार, इंदिरा बाजार से होते हुए पुन पारसनाथ रोड पर संपन हुई। शोभयात्रा के दौरान श्रद्घालुुओं मस्ती में झूमते दिखाई रहे। शोभा यात्रा के पश्चात मुनि श्री का अभिषेक व पूजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने मुनि तरुण सागर का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रवक्ता मेहुल जैन ने बताया कि 27 अप्रैल से एकक मई तक मुनि श्री के प्रवचनों की श्रृंखला के रसपान का अवसर सभी शहर वासियों को मिलेगा। 27 अप्रैल को इस सत्संग का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वरा मुनि श्री की बहुचर्चित पुस्तक कड़वे प्रवचन के आठों भाग के नवीन संस्करण का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में होगा। वहीं दो मई को विशेष रूप से बच्चों के लिए संस्कार शिविर का आयोजन भी शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। इस महोत्सव में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, समाज कल्याण मंत्री कविता जैन, वितमंत्री कैप्टन अभिमंयु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, मानव अधिकार आयोजन विजेंद्र जैन, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।