फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, jat,dharna,jansailab

जाट नेताओं का दावा, बलिदान दिवस पर उमड़े का जनसैलाब

Sun, 12 Feb 2017 11:56 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Sun, 12 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
जाट समाज का उग्रा खेड़ी के स्टेडियम के चल रहे धरने में काफी युवाओं व महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई और जाट आरक्षण की पैरवी की। आंदोलन में दिनभर सरकार के साथ बातचीत की चर्चाएं चलती रही। अधिकतर धरनारत लोगों ने आरक्षण देने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। शाम के वक्त इनेलो के जींद विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने भी स्टेडियम में पहुंचकर जाट समाज को अपना समर्थन दिया। सनौली-हरिद्वार रोड पर महज 50 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। अधिकारियों में तहसीलदार जिवेंद्र मलिक सरकारी स्कूल में बैठकर पूरी जानकारी लेते रहे। स्टेडियम में चल रहे धरने की पूरी रिपोर्ट खुफिया विभाग तैयार करने में जुटा है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के नेतृत्व में उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में चल रहा धरना 15वें दिन रविवार को भी शांतिपूर्वक रहा। जींद के इक्कस में धरने के दौरान गांव पाजू निवासी कर्ण सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया। महिला व युवा ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर धरनास्थल पर पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी की। समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने कहा सरकार द्वारा गठित कमेटी के सामने सभी सात मांगे रख दी गई है। कमेटी सारी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। तभी सरकार की मंशा का पता चल पाएगा। उनके धरने सभी स्थानों पर पहले की तरह जारी रहेंगे और जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 19 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसको लेकर जाट समाज द्वारा तैयारियां की जा रही है। समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर बलिदान दिवस को लेकर धरने में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। दावा है कि उस दिन हजारों की संख्या में लोग धरने स्थल पर पहुंचेंगे। रविवार दोपहर बाद जींद के जुलाना से इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढूल ने स्टेडियम में चल रहे धरने में पहुंचे और अपना समर्थन देते हुए कहा कि वह 36 बिरादरी का मान-सम्मान करते हैं और वे इस लड़ाई में जाट समाज के साथ हैं। विधायक के साथ कृष्ण राठी व कृष्ण ढांडा भी मौजूद रहे। धरने में महिलाओं के साथ-साथ जाट समाज के लोगों ने रागनियों व चुटकलों का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक खटखड़, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, एडवोकेट जगदीप घणघस, इनेलो नेता सुबेदार प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह जागलान, मास्टर बलजीत  सिंह, सुरेश करहंस, सुरेश आर्य, प्रमोद कश्यप, रामकुंवार, शमशेर देशवाल, मोहम्मद वकील, गुलाब, व दिलावर मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंदे का आंकड़ा सात लाख पार हुआ
स्टेडियम में चल रहे धरने में तेजी से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे अधिक तेजी से चंदे में जमा होने वाली राशि का आंकड़ा बढ़ रहा है। विभिन्न गांवों से हजारों रुपये का चंदा जमा हो रहा है, जिसमें गांव कुराड़ ने सबसे अधिक एक लाख रुपये, जौरासी ने 51 हजार रुपये, आट्टा ने 40 हजार 5 सौ रुपये, बिंझौल व गांव नागल खेड़ी की तरफ से 21-21 हजार रुपये का चंदा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र डाहर को थमाया। कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि रविवार तक सात लाख के करीब का चंदा जमा हुआ।
विज्ञापन


मान लेनी चाहिए मांगे : देशवाल
संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल ने बताया सरकार को जाट समाज की मांगे जल्द मान लेनी चाहिए, वरना माहौल कुछ और होगा। क्योंकि अब जाट समाज के साथ 36 बिरादरी जुड़ चुकी है। उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में चल रहे धरने में लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है और 19 फरवरी के बाद तो धरनास्थलों पर बैठने की जगह भी नहीं मिलेगी। जाट संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि उनका धरना आगे भी इसी तरह से शांतिपूर्वक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू का लगाया झंडा
उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में चल रहे धरने में रविवार को भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाया गया। यूनियन के उप प्रधान बिंटू मलिक ने तीन मार्च को करनाल में होने वाली किसान पंचायत का न्यौता धरने में उपस्थित जाट समाज के लोगों को दिया। यूनियन द्वारा धरने को पहले ही समर्थन दिया जा चुका है। मलिक ने बताया कि किसान पंचायत भी पूरे हरियाणा का किसान भाग लेगा। इस पंचायत में किसानों की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed