फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, industry, registration, protest, labour

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं बारह हजार फैक्टरियां

Mon, 16 Jun 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 16 Jun 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
panipat, industry, registration, protest, labour
सीटू से जुड़ी इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन, पानीपत के बैनर तले स्पिनिंग मिल मजदूरों ने प्रदर्शन कर फैक्टरी संचालकों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने फैक्टरियों के रजिस्ट्रेशन की जांच करने की मांग की। यूनियन के अनुसार शहर में 12 हजार फैक्टरियों में से मात्र 19 सौ फैक्टरियाें का ही रजिस्ट्रेशन हैं।

हॉली पार्क में स्पिनिंग मिल मजदूरों के प्रदर्शन के 15वें दिन रविवार को सीटू राज्य प्रधान कामरेड सतबीर सिंह समस्याएं सुनने पहुंचे। प्रदर्शन में पहुंचे मजदूरों ने सरकार, श्रम विभाग और फैक्टरी संचालकों के भ्रष्ट गठबंधन के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन


राज्य प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि मजदूरों के सामने खोने के लिए गुलामी व शोषण की बेड़ियां और पाने के लिए पूरी दुनिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तानाशाही का आरोप लगाते कहा कि वे झूठे ही राज्य को नंबर वन का दावा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मजदूरों का न्यूनतम वेतन 85 सौ रुपये, पंजाब में 75 सौ रुपये और हरियाणा में 54 सौ रुपये है। उन्होंने मांग की कि हरियाणा में मजदूरों का न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये किया जाए।

सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि पानीपत मेें करीब 12 हजार फैक्टरियां हैं। इनमें से मात्र 19 फैक्टरियों के पास ही रजिस्ट्रेशन हैं। बाकी फैक्टरियां गैर कानूनी ढंग से सरकार को टैक्स का चूना लगा रही हैं।

उन्होेंने कहा कि शहर और आसपास की फैक्टरियों में करीब तीन लाख मजदूर काम करते हैं, इनमें से भी 38 हजार मजदूर ही फैक्टरियों के रिकार्ड में हैं। बाकी बचे मजदूरों का फैक्टरी संचालक ईएसआई और ईपीएफ तक डकार रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि पानीपत मेें फैक्टरियों व श्रम विभाग का जंगलराज चल रहा है। ऐसे जंगलराज राज में मजदूरों को संघर्ष कर ही जीवन यापन करना होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र नरवाल, गुलाम सिंह, त्रिलोकी नाथ, दयाशंकर, राम उमेद, सुनील संन्यासी, महेश शर्मा और रणबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed