{"_id":"24d48552f6147653a423169af0a3b5ca","slug":"panipat-hockey-champianship-school-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल हॉकी चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल हॉकी चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 13 May 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं लाला लक्ष्मी नारायण मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के लड़कियों के अंडर-16 व अंडर-12 में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते खिताबी जीत हासिल की। वहीं, लड़कों के अंडर-16 व अंडर-12 दोनों वर्ग में ऊंटला गांव के गुरु ब्रह्मानंद स्कूल की टीम विजेता रही।
गोहाना रोड स्थित एलसीआरटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को खेले गए लड़कियों के अंडर-12 वर्ग के फाइनल में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने समालखा के रौनक पब्लिक स्कूल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से परास्त किया।
इसमें प्रतिभा छौक्कर, साक्षी, गुंजन अहलावत, प्रियांशी सिंह ने गोल किए। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग मे आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने मोर माजरा गुरुकुल को 4-1 से हराया। आर्य की ओर से स्वेता छौक्कर, स्वीटी व दीक्षा ने गोल किए, जबकि मोर माजरा की ओर से एकमात्र गोल वर्षा ने किया।
विज्ञापन
लड़कों के अंडर-12 वर्ग मे गुरु ब्रह्मानंद स्कूल की टीम ने मेजबान एलसीआरटी स्कूल की टीम को 4-2 से हराया। विजेता टीम की ओर से दीपक, निशांत, रोहित और अंकुश ने गोल किए।
एलसीआरटी की ओर से सुप्रीम व प्रतीक ने गोल किए। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में गुरु ब्रह्मानंद ने एलसीआरटी को 5-0 से परास्त किया। गुरु ब्रह्मानंद की ओर से विशाल व वाशु ने दो-दो, हिमांशु ने एक गोल किया।
पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंध समिति के चेयरमैन रविंद्र तायल रहे, जबकि अध्यक्षता प्रबंधक पूनम तायल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र सिंह चंदौली थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्या रजिया सुकुमारन, अंकित तायल, रीटा शर्मा, हाकी पानीपत हाकी एसोसिएशन के सचिव संजीव त्यागी, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र राठी, सुमन, मीनू यादव, तानिया, विनोद कुमार, बनेश कुमार, राजीव शर्मा, अनिल कादियान मौजूद थे।