फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Friends found guilty of gang-raping a teenage girl, sentenced to 20 years rigorous imprisonment

Panipat: किशोरी को घर बुला सामूहिक दुष्कर्म करने के दोषी दोस्तों को 20 साल कठोर कारावास की सजा

Tue, 05 Nov 2024 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

किशोरी को घर बुला सामूहिक दुष्कर्म करने के दोषी दोस्तों को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है। सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी की 11 दिसंबर 2021 की घटना है।

विज्ञापन
Panipat: Friends found guilty of gang-raping a teenage girl, sentenced to 20 years rigorous imprisonment
दोषियों को मिली सजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोषी दोस्तों को अदालत ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर अदालत ने 85 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषियों को तीन साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

विज्ञापन


दोषियों ने किशोरी को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। किसी को बताने पर किशोरी को इन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। लगभग तीन साल चली मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने दोनों को 10 गवाहों की गवाही पर मंगलवार को सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी कुलदीप ढुल ने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह दो बेटियों व एक बेटे की मां है। वह एक साल से यहां किराये पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर 2021 को वह ससुर की तबीयत खराब होने पर अपनी ससुराल बिहार में गई थी। वह 18 दिसंबर 2021 को बिहार से पानीपत लौटी थी। घर आते ही उसकी 16 साल की बेटी उससे लिपटकर रोने लगी। उसने बार बार रोने का कारण पूछा तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके साथ विनोद व उसके दोस्त शुभम ने दुष्कर्म किया है। 

11 दिसंबर 2021 रात उसको विनोद ने इशारा कर अपने कमरे में बुलाया। विनोद अकसर सामान मंगवाने या अन्य काम से उसे बुला लेता था। इसलिए वह चली गई। वहां उसके कमरे पर उसका दोस्त शुभम भी था। वह शराब पी रहा था। दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने उसको अंदर बुलाकर कुंडी लगा ली और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

दोनों ने उसको किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। वह डर के मारे काफी दिन तक चुप रही। महिला ने इसकी 24 दिसंबर 2021 को किला पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जहां में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।


पुलिस ने 28 दिसंबर को मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अब लगभग तीन साल चली मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने विनोद व शुभम निवासी भावना चौक को 20-20 साल की सजा सुनाई है। विनोद पर 35 व शुभम पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोनों को तीन तीन साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed