फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, fog, train, 12, shahid, express, 21 hours, late

धुंध से दर्जनों गाड़ी लेट, शहीद एक्सप्रेस 21 घंटे बाद आई

Sat, 10 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sat, 10 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
panipat, fog, train, 12, shahid, express, 21 hours, late
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : demo pic
धुंध के लगातार छाए रहने से आम जनजीवन के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हो गया है। इस वजह स ेदर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस 21 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस करीब 11:30 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन


बठिंडा एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई दिनों से पड़ रही धुंध छट नहीं रही। ऐसे में रेलवे की हालत खराब हो गई है। धुंध के चलते ट्रेनों की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बठिंडा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। यात्रियों को धुंध के चलते ट्रेन लेट होने के चलते अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को अपनी टिकट रद कराकर सड़क मार्ग से जाना पड़। इससे रेल यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप ट्रैक पर जाने वाली दादर एक्सप्रेस 6:30 घंटे, कालका एक्सप्रेस  5:30 घंटे, मूरी एक्सप्रेस 13 घंटे, कालका 14 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस नौ घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस


नौ घंटे और सुपर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। डाउन ट्रैक पर सुपर एक्सप्रेस एक घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, कालका एक्सप्रेस 11 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 21 घंटे, जम्मू दुर्ग एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 11:30 घंटे, जींद पैसेंजर एक घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed