{"_id":"57f14b944f1c1b9911574a9c","slug":"panipat-fire-godam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी आग, मालिक बोला फैक्ट्री नहीं गोदाम था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में लगी आग, मालिक बोला फैक्ट्री नहीं गोदाम था
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : c
नूरवाला स्थित क्वालिटी फैक्ट्री में कंबलों के गोदाम में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, फैक्ट्री मालिक फैक्ट्री को गोदाम बता रहे हैं। दूसरी तरफ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यहां पर बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।
कंबलों के गोदाम में रविवार सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की लगभग सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक भारत भूषण ने बताया कि आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री को बंद कर गोदाम बनाया हुआ था।