फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat family trapped in landslide in Sikkim

Panipat News: सिक्किम में हुए भूस्खलन में फंसा पानीपत का परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Panipat family trapped in landslide in Sikkim
पानीपत। सिक्किम में हुए भूस्खलन में पानीपत के विराट नगर निवासी हरीश का परिवार और रोहतक निवासी उनके रिश्तेदार फंस गए हैं। उनको गंगटोक के एक गुरुद्वारे में शरण दी गई है। परिजनों ने फोन पर बताया कि उनके साथ करीब 300 लोग और हैं। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया और पानीपत समेत प्रदेश के लोगों को निकालने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क कर लोगों को सुरक्षित पानीपत लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि पानीपत का एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ सिक्किम गया था। यहां भूस्खलन के चलते परिवार के सभी सदस्य फंस गए। इनमें तीन बच्चों समेत नौ सदस्य हैं। वे सब रोहतक निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ घूमने गए थे। उनसे फोन पर संपर्क किया गया। अभी सब लोग सुरक्षित हैं और सबको रेस्क्यू कर लिया गया है। उनको बारिश रुकते ही पानीपत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को लेकर हर समय तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल अपने वेतन लेकर आए थे। यह देश के आज तक के इतिहास की बड़ी उपलब्धि थी। जब दो देशों के युद्ध के दौरान छात्रों और नागरिकों को सकुशल लेकर आए हों।
विज्ञापन


विराट नगर निवासी हरीश का परिवार रोहतक निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ कई दिन पहले सिक्किम गए थे। वे यहां तेज बारिश के चलते भूस्खलन में फंस गए। उनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अब उनको गंगटोक के एक गुरुद्वारे में रखा गया है। उनके अलावा करीब 300 लोग और गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। इनमें काफी लोग हरियाणा के कई जिलों के हैं। सबके परिजनों व रिश्तेदारों की धड़कन तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed