फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dog malik murder case

कुत्ते के मालिक पर हत्या का केस, दूसरे नौकर ने निगला जहर

Tue, 02 May 2017 12:29 AM IST
panipat beuaro
panipat beuaro Updated Tue, 02 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
panipat, dog malik murder case
c - फोटो : panipat
गांव पलहेड़ी में बिल्लू फार्म हाउस पर कुत्ते के नोंचने से हुई मनीराम की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। फार्म हाउस पर मनीराम के साथ रहने वाले दूसरे नौकर ने सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनीराम की हत्या कर शव कुत्ते के सामने डाला गया था। इस मामले के गवाह दूसरे नौकर पर फार्म हाउस मालिक ने दबाव बनाया। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गुस्साए परिजन पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे और उसे मुख्य गेट के सामने रखकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हत्या को छिपाने के लिए ही शव को कुत्ते के सामने फेंका गया। हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ हत्या औरा शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इसके तहत केस में धारा 302 और 201 को जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने की सूचना पर डीएसपी जगदीप दुहन, डीएसपी देसराज, थाना सदर प्रभारी चंद्र मोहन (ट्रेनी आईपीएस) और थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार पहुंच गए। सभी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप जड़ दिया। कहा कि उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। करीब पौने दो घंटे की गहमा-गहमी के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पलहेड़ी स्थित बिल्लू फार्म हाउस पर कार्यरत नौकर गांव कलहेड़ी निवासी मनीराम का शव रविवार सुबह फार्म हाउस में मिला था। उसे पालतू कुत्ता नोंच रहा था। परिजनों ने कहा कि अब तक वे मान रहे थे कि मनीराम की मौत कुत्ते के नोंचने हुई है, लेकिन सोमवार सुबह फार्म हाउस पर कार्यरत दूसरे नौकर गांव छिछड़ाना निवासी रामजुआरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके जहर निगलने के बाद परिजनों का शक हो गया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लघु सचिवालय पहुंचे और रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाने गए परिजनों को शव लेकर लघु सचिवालय में आने के लिए कहा। इसके बाद परिजनों ने शव को रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। शव रखकर नारेबाजी करने का पता लगने पर थाना सदर प्रभारी चंद्र मोहन (ट्रेनी आईपीएस) मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन पुलिस से अब तक की कार्रवाई की मीमो कॉपी मांगते रहे। हंगामा होते देख डीएसपी जगदीप दूहन, डीएसपी देसराज और थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे गए।

उनके सामने भी परिजन फार्म हाउस मालिक के खिलाफ धारा 302, 120बी और 201 जोड़ने की मांग पर अड़े रहे। इस पर डीएसपी जगदीप दूहन कुछ परिजनों को लेकर अपने कार्यालय पहुंचे और उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी के कहने पर परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने फार्म हाउस मालिक के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर लिया। लघु सचिवालय में शव रखकर प्रदर्शन कर रहे जिला पार्षद दीपक त्यागी, जयराम कलहेड़ी, भाई राजेंद्र, नरेश, पूर्व सरपंच रामपाल, फूल सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र धीमान, जयराम, मांगेराम शर्मा ने कहा कि पुलिस जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, वे लोग तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। थाना सदर पुलिस ने देर शाम फार्म हाउस मालिक हरदीप को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जीप में भिजवाया शव            
डीएसपी जगदीप दूहन ने मनीराम की मौत के बाद विलाप कर रहे उसके भतीजे राजेश और बेटे नरेश को सांत्वना दी। साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पुलिस जीप से शव को गांव रवाना किया।             

दूसरे नौकर की हालत चिंताजनक            
बिल्लू फार्म हाउस पर कार्यरत दूसरे नौकर रामजुआरी की हालत निजी अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। उसके बेटे सतीश ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली कि उनके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर है और अगले 72 घंटे तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

फार्म हाउस गेट के पास अचेत मिला दूसरा नौकर            
फार्म हाउस के मालिक हरदीप के बेटे सरपिरेंद्र ने बताया कि मनीराम की मौत के बाद फार्म हाउस पर दूसरा नौकर रामजुआरी अकेला रह गया था। इसलिए गांव से ही संजय को उसके पास सोने के लिए भेजा था। रात को सब ठीक था। संजय सुबह करीब पांच बजे उठकर अपने घर आ गया। रामजुआरी पशुओं का चारा करने लगा था। सुबह करीब छह बजे दुधिया सोहन लाल फार्म हाउस पर दूध लेने पहुंचा तो रामजुआरी फार्म हाउस में जमीन पर बेहोश पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने इसकी सूचना गांव में आकर दी।

फार्म हाउस में आने-जाने पर लगाई पाबंदी            
एक नौकर की मौत और दूसरे के जहर निगलने से सकते में आई पुलिस ने सोमवार सुबह फार्म हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही फार्म हाउस के अंदर किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। पुलिस ने कहा कि फार्म हाउस में केवल एक व्यक्ति जाएगा जो पशुओं का चारा और उनकी देख-रेख करेगा।

परिजन बोले-इन सवालों के चाहिए जवाब            
मनीराम की मौत कुत्ते के काटने से हुई तो उसके कंधे की हड्डी कैसे टूटी
मनीराम अगर रोजाना कुत्ते की देख-रेख करता था तो कैसे संभव है कि एक पालतु कुत्ता देख-रेख करने वाले को ही खा जाए
मनीराम की मौत यदि गर कुत्ते के काटने से हुई है तो मनीराम को सिर के पिछले हिस्से में चोट कैसे लगी
जब कभी मनीराम को फार्म हाउस पर जाने में देरी हो जाती थी तो फार्म हाउस मालिक का फोन आ जाता था, लेकिन उसकी मौत के बाद कैसे किसी का फोन नहीं आया
मनीराम की मौत के अगले ही दिन उसके साथ काम करने वाले दूसरे नौकर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे जहरीला पदार्थ निगलना पड़ा

ऐसे चला घटनाक्रम            
12.30 बजे : गांव कलहेड़ी निवासी परिजन एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और सीढियों के पास जमीन पर बैठ गए।            
01:25 बजे : रोहतक पीजीआई में मणिराम के शव का पोस्टमार्टम करवा शव एंबुलेंस में लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे।    
01:30 बजे : परिजनों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए।         01:35 बजे : थाना सदर प्रभारी चंद्रमोहन (आईपीएस) मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पुलिस से कार्रवाई की मीमो की कॉपी मांगते रहे।             
01:45 बजे : डीएसपी जगदीप दुहन और थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाने का प्रयास किया।         
02:00 बजे : गुस्साए परिजनों ने शव को एंबुलेंस से निकालकर जमीन पर रख दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। परिजन मामले में हत्या व सबूत मिटाने की धाराएं लगाने की मांग पर अड़े रहे।
02:20 बजे : डीएसपी जगदीप कुछ परिजनों को लेकर अपने कार्यालय में पहुंचे और उन्हें मामले में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया। डीएसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई आश्वासन दिया।            
03:00 बजे : डीएसपी परिजनों के साथ बाहर निकले और शव के पास नीचे बैठे ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
03:10 बजे : डीएसपी जगदीप दुहन ने पुलिस जीप में शव को रखवाते हुए गांव के लिए रवाना किया                


पलहेड़ी स्थित फार्म हाउस पर कुत्ते के नोंचने से हुई नौकर मणिराम की मौत के बाद सोमवार को रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव लघु सचिवालय परिसर में रख दिया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने फार्म हाउस मालिक हरदीप के खिलाफ धारा 302 और 201 जोड़ते हुए आरोपी हरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा नौकर अस्पताल में उपचाराधीन है। उसे अभी होश नहीं आया है। नौकर के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। नौकर के बयान व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।       
चंद्र मोहन, प्रभारी (ट्रेनी आईपीएस), थाना सदर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed