फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kritika and Tanishka excel in Mandala art.

Panipat News: मंडाला आर्ट में कृतिका व तनिष्का ने मारी बाजी

Sun, 11 Oct 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 11 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Kritika and Tanishka excel in Mandala art.
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉमर्स एसोसिएशन और वाणिज्य व प्रबंधन विभाग की ओर से मंडाला आर्ट और थाली मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगों, आकर्षक डिजाइनों और सजावटी सामग्री के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और प्रोत्साहन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मंडाला आर्ट प्रतियोगिता में एमकॉम द्वितीय वर्ष की कृतिका और बीकॉम प्रथम वर्ष की तनिष्का ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीबीए द्वितीय वर्ष की तन्नु व रूपाली, बीकॉम तृतीय वर्ष ऑनर्स के कनिष्क व शुभम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बीकॉम तृतीय वर्ष की शिखा, बीबीए द्वितीय वर्ष की कशिश, बीकॉम द्वितीय वर्ष की दीक्षा और बीकॉम तृतीय वर्ष की अन्नु तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी, रिंकी, निशा और दक्ष वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
थाली मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की शगुन प्रथम रही। बीकॉम प्रथम वर्ष की नेहा और बीबीए द्वितीय वर्ष की अनन्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीबीए तृतीय वर्ष की नैंसी और एमकॉम द्वितीय वर्ष की कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। एमकॉम प्रथम वर्ष की तेजस्वी और बीबीए तृतीय वर्ष की खुशबू को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में एकाग्रता विकसित करती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed