फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dharna me women

ट्रैक्टर के पीछे दो-दो ट्राली जोड़कर धरने में पहुंचीं महिलाएं

Tue, 14 Feb 2017 12:04 AM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Tue, 14 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
panipat,  dharna me women
g - फोटो : amar ujala,panipat
जाटों ने उग्रा खेड़ी में धरनास्थल पर महाराजा सूरजमल की 310वीं जयंती मनाई और देसी घी के लड्डू बांटे। इस दौरान प्रताप दहिया ने महाराजा सूरजमल के जीवन पर प्रकाश डाला। स्टेडियम में जाट महिलाएं ट्रैक्टर के पीछे दो-दो ट्रालियां जोड़कर जुलूस के रूप में धरने में पहुंची। एक महिला ने तो मैदान में ट्रैक्टर के तीन चक्कर लगवाए और नारे लगाकर जाट आरक्षण को समर्थन दिया। महिलाओं के धरने में शामिल होने पर भीड़ आधे स्टेडियम तक पहुंच गई है। कांग्रेस के पूर्व पानीपत ग्रामीण अध्यक्ष जगदेव मलिक, वृंदावन कृपालूधाम से साध्वी पूर्वी साक्षी और समान नागरिकता संहिता अभियान के संयोजक नैमचंद जैन ने अपना समर्थन दिया। महिलाओं की सख्या बढ़ती देख प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई। वहीं प्रशासन ने पानीपत रिफाइनरी के आसपास धारा 144 लगा दी है और इसके आसपास किसी तरह के धरने व प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन



आरक्षण को लेकर उग्रा खेड़ी में चल रहे धरने का मंगलवार को 16वां दिन रहा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव मलिक ने अपना समर्थन देते हुए कहा सबसे पहले वह देरी से पहुंचने पर जाट समाज से क्षमा मांगते है और उनके सामने सबसे पहले समाज के लोग है, बाद में राजनीति। कहा जब दूसरी जातियों को आरक्षण मिला, तब भी जाट समाज ने उनका समर्थन किया था। जाट समाज कभी भी किसी जाति का विरोध नहीं करता। हमेशा भाईचारे की भावनानुसार काम करता है। जब बारी जाट समाज सहित 6 जातियों को आरक्षण देने की आई तो सरकार ने भी पल्ला झाड़ते हुए सबको धोखा दे दिया। हमें आरक्षण मांगने का अधिकार है। सरकार इसको रोक नहीं सकती। हर हालत में आरक्षण लिया जाएगा। अपनी मांगों को मनवाने के लिए हमें आगबबुला होने की जरूरत नहीं है, हमें शांति का परिचय देते रहना होगा। मलिक ने महिलाओं के साहस की बढ़ाई की और कहा हमारी बेटियां भी पीछे नहीं हट रही है, बल्कि स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धरने में पहुंच रही है। कहा जहां आपका पसीना बहेगा, वहां मैं खून देने को तैयार हूं। अब वह पूरी तरह से धरने में भाग लेते रहेंगे। साध्वी पूर्वी साक्षी ने कहा उनका पूरा समर्थन जाट समाज के साथ है। आरक्षण हमारा अधिकार है, जिसको सरकार को दे देना चाहिए। जाट बिरादरी का इतिहास रहा है और हमेशा देश की रक्षा के लिए बलिदान देता आया है। साध्वी ने कहा कि जाट का हर तरफ सहयोग रहता है। पूरे हिन्दुस्तान के रक्षकों को जब आरक्षण की जरूरत पड़ी तो सरकार द्वारा नकारात्मक रवैया अपना लिया। साध्वी ने सरकार से अपील की है कि जाट समाज की मांगों को शीघ्र मान लेना चाहिए। साध्वी इसके बाद महिलाओं के बीच में जाकर बैठ गईं और उनकी जमकर सराहना भी की। साध्वी ने महिलाओं का धरने में आने के लिए हौसला बढ़ाया। सोमवार गांवों की महिलाएं अपनी मांगों को पूरा करवाने के बारे में हरियाणवी गीत गाते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों में जुलूस के रूप में धरनास्थल पर पहुंचीं। पंडित चंद्रशेखर आजाद ने पानीपत के सभी विधायकों से धरने में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन



सोमवार को नौल्था, कारद, मच्छरौली व पलड़ी सहित विभिन्न गांवों के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। दूसरी तरफ गांव देहरा ने 38 हजार रुपये, जौंधन कलां ने 11 हजार व मच्छरौली के पूर्व सरपंच नरेश सहित 6 सदस्यों ने 71 सौ, ठेकेदार सत्यवान संधू ने 51 सौ रुपये चंदे के तौर पर चंदा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र डाहर को सौंपा। इस अवसर पर इनेलो नेता सुबेदार प्रताप सिंह, दीपक खटखड़, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, भाकियू के प्रधान जयकरण, राज सिंह, सूरजा, मुकेश, दिलावर, बलबीर खंडरा, राममेहर, रणधीर मान, मास्टर मामन, सुरेश करहंस, चर्तुभूज बुड़शाम, ईश्वर जागलान, गुलाब खंडरा व नवादा के सरपंच नवाब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बिरादरियों का मिला समर्थन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल ने बताया स्टेडियम में चल रहे धरने को सभी बिरादरियों का समर्थन मिल रहा है। धरनास्थल पर आए दिन कोई न कोई बिरादरी पहुंचकर समर्थन दे रही है। देशवाल ने बताया पहले के मुकाबले अब धरने में मौजूद लोगों की संख्या बढ़ी है और आने वाले दिनों में उग्रा खेड़ी का स्टेडियम पूरा खचाखच भरा होगा। देशवाल ने बताया कि जाट समाज की इस लड़ाई में 36 बिरादरी का सहयोग मिल रहा है। आज उनके धरने को 16वां दिन है, अभी तक शांतिपूर्वक है और आगे भी रहेगा।

आज आएंगे हरियाणवी गायक
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि जाट समाज के मनोरंजन के लिए मंगलवार को हरियाणा के रागनी गायक आजाद खांडा भाग लेंगे। फिलहाल मतलौडा व अदियाना की रागनी टीम द्वारा जाट समाज के लोगों का खूब मनोरंजन करवाया गया था।

उधर इसराना में ग्रामीणों ने गांव की बड़ी चौपाल में बैठक आयोजित की। जिसमें करीब 80 से 85 ग्रामीणों ने भाग लिया। अध्यक्षता मास्टर सूरत सिंह जागलान ने की। बैठक में उग्रा खेड़ी में चल रहे धरने में ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर राजसिंह आर्य, राजेंद्र जागलान,  रामकुमार ठेकेदार,  राजपाल जागलान, जयभगवान फौजी, इनेलो पूर्व हलका अध्यक्ष हेमराज जागलान,  महेंद्र सिंह जागलान,  हरिचंद जागलान, प्रदीप जागलान व संदीप जागलान मौजूद रहे।  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धर्मपाल जागलान ने बैठक में शामिल होकर जाट आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी और उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed