{"_id":"582c9d9f4f1c1b57368ffb12","slug":"panipat-dcb-rush-out-controle","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी में लोगों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी में लोगों ने काटा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित डीसीबी में नोट एक्सचेंज कराने आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और शाखा प्रबंधक पर लाइन में लगे लोगों को फर्जी बताने का आरोप लगाया। बैंक प्रबंधक के व्यवहार से खफा लोग शटर ऊपर उठाकर बैंक में दाखिल हो गए।
लोगों का आरोप है कि बैंक अधिकारी व कर्मचारी अपने नजदीकी जानकारों को सीधे पैसे एक्सचेंज कर रहे हैं, जबकि दूसरे लोगों में लाइन में खड़ा रहने की नसीहत देते हैं।
जीटी रोड लालबत्ती स्थित डीसीबी पर बुधवार सुबह ही नोट बदलवाने व जमा कराने को लेकर लोग लाइनों में लग गए। बैंक खुलते ही बाहर लंबी लाइन लग गई। लोगों के सब्र का बांध दोपहर के वक्त टूट गया और बैंक के नीचे जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बंटी, राहुल, सितेंद्र, रानी, मधु, शिवकुमारी, सुनीता व जयराम ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से बैंक के नीचे खड़े हुए हैं। बैंक खुलने के बाद से लाइन में खड़े आमजन महिला व पुरुष किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
जबकि अधिकारी व कर्मचारियों के जानकार बेरोकटोक सीधे आ जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज सुनकर शाखा प्रबंधक उनके बीच में आए। उन्होंने अपनी समस्या प्रबंधक के सामने रखी।
उन्होंने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक उनकी सुनने की बजाय उल्टे उनको ही नसीहत देने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक ने लाइन में खड़े लोगों को फर्जी तक कह दिया।
बैंक के आधे शटर खुलने से लोग रहे परेशान
डीसीबी बैंक में आने जाने वाले गेट का शटर आधा ही खोल रखा था। जिस कारण पैसे एक्सचेंज करवाने व और किसी काम से आने वाले लोगों को बैंक में आने जाने में परेशानी हो रही है। कई लोगों का शटर में सिर भी टकरा चुका है। लोगों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कहने के बाद भी शटर ऊपर नहीं किया गया।
बैंक में सामान्य रूप से काम चल रहा है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जा रही। लोगों के आरोप निराधार हैं।
सचिन शर्मा, प्रबंधक, डीबीसी बैंक, पानीपत।