फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dahej ki agg

विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया गला घोंटने का आरोप

Tue, 09 May 2017 12:29 AM IST
panipat beuaro
panipat beuaro Updated Tue, 09 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई। उसके गले पर निशान भी मिले हैं। मायके पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक शव को उठाने से इनकार कर दिया। मौक पर पहुंची किशनपुरा चौकी पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा का आश्वासन दिया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की भी बात कही। पुलिस के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।             
विज्ञापन

गांव मनपुरा, जिला मैनपुरी, यूपी निवासी पप्पू ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बहन पूनम (22) की शादी करीब तीन साल पहले शास्त्री कॉलोनी निवासी बशेश्वर दयाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। मायके तक नहीं आने देते थे। छह मई 2017 की शाम करीब छह बजे उनकी फोन पर पूनम से बात हुई। रात करीब 11 बजे पूनम की ससुराल से दोबारा फोन आया। उन्होंने बताया कि पूनम की बीमारी से मौत हो गई है। इसके बाद वे लोग शास्त्री कॉलोनी के लिए रवाना हो गए। रविवार को यहां पहुंचे तो देखा कि पूनम के गले पर निशान हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार शाम सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में पूनम के शव का सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। किशनपुरा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।             
विज्ञापन


बीमारी के कारण हुई मौत       
ससुराल पक्ष का कहना है कि पूनम लंबे समय से बीमार रहती थी। उसे टीबी थी। उसका निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। ससुराल पक्ष ने पूनम की बीमारी से संबंधित सभी रिपोर्ट पुलिस को दिखाईं। ससुराल पक्ष का कहना है कि बीमारी के कारण ही उसे मायके नहीं भेज रहे थे। शनिवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पूनम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोद भराई के समय नहीं आने दिया जाएगा मायके              
पूनम के भाई पप्पू ने बताया कि वे पांच भाई और दो बहनें हैं। इनमें पूनम सबसे छोटी है। करीब पांच माह पहले संजू की पत्नी की गोद भराई की रस्म के लिए पूनम को बुलाया था। उसका पति अकेला पहुंच गया। कहा कि पूनम बीमार है, इसलिए नहीं आई। पप्पू ने बताया कि पूनम की शादी को करीब चार साल हो गए। उसके बाद से पूनम मायके केवल एक ही बार आई है।


           
शास्त्री कॉलोनी में महिला की मौत प्राथमिक दृष्टि में बीमारी से हुई है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि उसे टीबी थी, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। बीमारी से संबंधित रिपोर्ट भी दिखाई हैं। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर दो डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी।             
राजेश कुमार, प्रभारी, किशनपुरा चौकी, पानीपत।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed