{"_id":"60d397e18ebc3e09ce56f167","slug":"panipat-crime-raid-panipat-panipat-news-knl74172026","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार छापा, तेल के छह ब्रांड के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार छापा, तेल के छह ब्रांड के सैंपल लिए
विज्ञापन
पानीपत। सीएम फ्लाइंग रेड के दौरान तेल की जांच करती हुई व साथ में मौजूद डॉ श्याम लाल व अन्य।
- फोटो : Panipat
पानीपत। मिलावटी तेल तैयार किए जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को आठ मरला पुलिस चौकी के पास एक तिल के तेल की फैक्टरी में छापा मारा। इस फैक्टरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का यह तीसरा छापा है। छापे के दौरान तेल के छह ब्रांड के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए पंचकूला स्थित लैब भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पानीपत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। ये पूरी कार्रवाई करीब पौने दो घंटे चली।
करनाल से आया मुख्यमंत्री उड़नदस्ता आठ मरला पुलिस चौकी के पास स्थित एजेएमडी एग्रो फूड लिमिटेड में पहुंचा। इस दौरान फैक्टरी में 1850 लीटर तैयार माल मिला। फैक्टरी में कलिंगा, इंडिया गेट, होनेस्ट, बंसुरीवाला, जिओ और केसर ब्रांड के तिल के तेल का तैयार माल मिला । फैक्टरी में पहुंचते ही टीम ने मेन गेट बंद करा दिया और काम रुकवाकर सभी वर्कर्स को एक कमरे में बैठा दिया। उड़नदस्ते में मौजूद अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक को साथ लेकर छानबीन की। टीम ने एक लीटर, 500 ग्राम और 200 ग्राम के तिल के तेल के पैकेट का सैंपल लिया। इसके अलावा मशीन से निकल रहे तेल का भी सैंपल भरा गया।
गुप्त शिकायत पर की गई कार्रवाई: अतर सिंह
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज एसआई अतर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मिलावटी तिल का तेल बनाने की गुप्त शिकायत मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। सभी ब्रांड के अलग-अलग क्वांटिटी की पैकिंग के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फैक्टरी का रिकॉर्ड भी चैक किया गया है।
विज्ञापन
पहले भी कर बार लिए जा चुके सैंपल
फैक्टरी के मालिक अश्वनी ने बताया कि रंजिश के कारण लोग पहले भी कई बार मिलावट करने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिलता है। इस बार भी टीम ने सर्वे किया है। जांच रिपोर्ट में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। बार-बार छापा मारकर बस परेशान किया जा रहा है।