फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, crime, murder, death, wife

पत्नी ने ही पति को उतारा था मौत के घाट

Wed, 11 Jun 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 11 Jun 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
panipat, crime, murder, death, wife
गांव बलाना में एक जून को सुरजीत (35) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इसमें पत्नी ने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था। थाना इसराना पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बलाना निवासी जयवीर सिंह ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत देकर सुरजीत की पत्नी ज्योति, नीरज निवासी पूठी, सोनीपत और दो अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


आरोपों के मुताबिक ज्योति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुरजीत को खेत में पेड़ पर फांसी पर लटकाकर मौत के घाट उतारा है। थाना इसराना पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए ज्योति, नीरज को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
थाना इसराना के अंतर्गत बनाना निवासी सुरजीत का शव खेतों में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस व परिजनों ने पहले हादसा माना था। इसके बाद से परिजन भी सुरजीत की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए थे। इसी बीच उसकी पत्नी ज्योति पर शक हुआ और इसकी शिकायत पुलिस को दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed