फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, cow, bid, land

गोचरांद भूमि की नीलामी हुई तो जाएंगे कोर्ट

Thu, 08 May 2014 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 08 May 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
panipat, cow, bid, land
गो आयोग और प्रदेश के गोशाला संचालकों ने जिले समेत प्रदेश में गोचरांद की जमीन की बोली न होने देने की हुंकार भर दी है और किसी भी गांव में एक भी एकड़ जमीन की बोली करने पर उपायुक्त के खिलाफ कोर्ट में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


यही नहीं संचालकों ने ऐसा होने पर गोशालाओं से गायें खोलने की भी बात कह दी है। यह फैसला सेक्टर-25 स्थित पाइट संस्कृति स्कूल में रविवार को हुई बैठक में लिया गया जिसमें प्रदेश के कई जिलों के गोशाला संचालक व प्रबंधक शामिल हुए।
विज्ञापन


अध्यक्षता गो आयोग के उपाध्यक्ष हरिओम तायल ने की। बैठक का संचालन पूर्व कमिश्नर एवं कामधेनु गोधाम विसर मेवात के चेयरमैन एसपी गुप्ता ने किया।

उन्होंने कहा कि पानीपत प्रशासन ने गोचरांद जमीन की बोली कराने के आदेश कर दिए हैं। प्रशासन का यह कदम कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना है।

गोशाला संघ और गो सेवका इसका विरोध करेंगे और ऐसा करने पर उपायुक्त के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे गोधन को सड़कों पर खोलने को भी मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गायों की जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि गोचरांद भूमि को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश के गोभक्त किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि 20 मई, 2013 को पंचायत विभाग के प्रधान सचिव द्वारा सभी उपायुक्तों को गोचरांद जमीन की बोली न कराने के आदेश दे रखे हैं।

हरिओम तायल ने कहा कि प्रदेश में गो सेवा आयोग बना दिया, लेकिन आयोग के तहत आज तक कोई ग्रांट नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि गोशालाओं के पास चारे की कमी है और वे गायों की देखभाल करने को लेकर परेशान हैं।

इसको लेकर सरकार से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन सरकार इसमें कुछ भी योगदान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों में प्रति गाय के हिसाब से खर्चा दिया जा रहा है। इससे वहां की गायें सुरक्षित हैं।


उन्हाेंने कहा कि सरकार गाय की नस्ल सुधार के नाम ग्रांट बेतुकी खर्च कर रही है। एक कंपनी के साथ 12.55 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट किया गया है जिसमें भारी घपला होने का अंदेशा है।

वे इस एग्रीमेंट को रद्द करने और इसकी जांच कराने की मांग करते हैं। इससे पूर्व प्रदेशभर की विभिन्न गोशालाओं से पहुंचे पदाधिकारियों ने गोधन बचाने को लेकर विचार-विमर्श किया।


इस मौके पर वेणू गोपाल, अंबाला गोशाला जोन के प्रभारी सुमन गुप्ता, करनाल  से गोपाल स्वामी, हरभजन सिंह, कुलबीर सिंह, गिरधारी लाल गोय, सुरेश पाराशर, सुनील शास्त्री, चरण अजीत सिंह, अशोक अग्रवाल, दीपचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed