फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat civic issue,panipat news,Electric Current

आधे शहर की बिजली रही गुल, हुई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
panipat civic issue,panipat news,Electric Current
पानीपत। बिजली निगम के घोषित व अघोषित कटों से बुधवार को शहर की करीब तीन दर्जन कॉलोनियों में बिजली बाधित रही। भयंकर गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लोग बिजली निगम के शिकायत नंबरों पर धड़ाधड़ फोन पर फोन करते नजर आए, लेकिन तंग आकर निगम अधिकारियों ने अपने फोन तक बंद कर लिए। काफी देर बाद जब लोग शिकायतें लेकर निगम कार्यालय पहुंचे तो निगम एक्सईएन और एसडीओ ने कई एरिया का मौके पर मुआयना करते हुए फॉल्ट ठीक करवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन इसके भी कई घंटे तक लाइन चालू नहीं हो सकी। दिन भर शहर के लोग बिजली निगम के अधिकारियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

माडल टाउन एरिया से लगते विराट नगर और शांति नगर में करीब 14 घंटे तक लाइट बंद रही। इसके अलावा जाटल रोड से लगता एरिया, असंध रोड, बिशनस्वरूप कॉलोनी, ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स, समेत तहसील कैंप एरिया की कई कॉलोनियों में भी 6 से 12 घंटे तक का कट रहा। बता दें, बिजली निगम ने फतेहपुरी फीडर पर मरम्मत का काम चलने की वजह से बुधवार को राम नगर, प्रकाश नगर, ज्वाहर नगर, पटेल नगर, सुभाष कॉलोनी, नेहरू नगर, सब्जी मंडी फीडर, ज्योति कॉलोनी, विकास नगर, इंद्रा कॉलोनी, प्रकाश नगर, मेला राम पार्क, जाटू चौक, काके दी हट्टी, कृष्णा नगर, भगत नगर, सुधीर नगर, विष्णु कॉलोनी में सुबह दस बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लाइट कट घोषित किया था। इसके अलावा तहसील कैंप एरिया में भी सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक 7 घंटे का पावर कट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed